Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Homebound के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह ने गंभीर आरोपों के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

फेमस सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर कई फिल्ममेकर्स ने दुर्व्यवहार और 'भावनात्मक शोषण' जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

---विज्ञापन---

कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित फिल्मों में कैमरे का जादू बिखेरने वाले सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह इन दिनों सोशल मीडिया पर गंभीर आरोपों के चलते विवादों में घिर गए हैं। फिल्मकार अभिनव सिंह और लेखिका सृष्टि रिया जैन ने उन पर दुर्व्यवहार और ‘भावनात्मक शोषण’ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच प्रतीक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। आइए जानते है इस पूरे मामले के बारे में…

क्या है पूरा मामला? 

अभिनव सिंह और सृष्टि रिया जैन ने सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इन आरोपों के साथ एक बड़ी बहस शुरू हो गई। प्रतीक शाह, जिन्होंने जुबली, CTRL और Homebound जैसी चर्चित प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता है। वह अब विवादों में घिर गए हैं। इस बारे में अभिनव सिंह ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक चेतावनी देते हुए मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी महिला मित्रों को प्रतीक शाह से सावधान रहने को कहा। उन्होंने लिखा कि यदि कोई और जानकारी चाहता है, तो उनसे डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए संपर्क कर सकता है।
कुछ घंटों बाद उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “मुझसे संपर्क करने वाली महिलाओं की संख्या वाकई डराने वाली है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं बॉम्बशेल की मार्गोट रोबी जैसी स्थिति में हूं। मैं चुप नहीं रहूंगा। उसका नाम प्रतीक शाह है, वह एक सिनेमैटोग्राफर है।”

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सृष्टि रिया जैन ने किस बात का किया दावा? 

फिल्म निर्माता सृष्टि रिया जैन ने भी प्रतीक शाह के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपनी आवाज उठाई। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा कि प्रतीक पिछले चार सालों से महिलाओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने रेडिट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि प्रतीक ‘हर लड़की के डीएम में घुसने’ की कोशिश करता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी मेंशन किया, “हर कोई हैरान, शर्मिंदा और अचानक अपनी नींद से जागने का नाटक कर रहा है… इस आदमी ने साल की ‘सबसे सहानुभूतिपूर्ण’ फिल्मों में से एक पर काम किया है,  या ऐसा कान्स में इंटरव्यू में दावा किया गया था।”

पहले भी लगे थे आरोप

THR इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक शाह पर इससे पहले भी साल 2020 में एक युवा सिनेमैटोग्राफर द्वारा IWCC (Indian Women Cinematographers Collective) में शिकायत की गई थी। उस समय आरोप था कि प्रतीक ने उस महिला से गंदी तस्वीर मांगी थी। प्रतीक ने बाद में इस घटना के लिए माफी मांगी थी और इसे ‘एक बार की गलती’ बताया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  दीपिका कक्कड़ की हेल्थ से लेकर समर की वापसी तक, जानिए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

प्रतीक ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

प्रतीक पर लगे इन आरोपों के सामने आने के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। जब उनके अकाउंट को खोजने की कोशिश की गई, तो उस पर “सॉरी, यह पेज उपलब्ध नहीं है”  लिखा हुआ दिखाई दिया। अब तक प्रतीक शाह ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Arshad Warsi और उनकी वाइफ समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार घोटाले का आरोप, SEBI ने लगाया बैन

First published on: May 30, 2025 07:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola