Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arshad Warsi और उनकी वाइफ समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार घोटाले का आरोप, SEBI ने लगाया बैन

अरशद वारसी और उनकी पत्नी समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार घोटाले का आरोप लगा है। सेबी ने उनपर बैन भी लगा दिया है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड और शेयर बाजार की दुनिया के बीच एक चौंकाने वाला कनेक्शन सामने आया है। एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और 57 अन्य लोगों पर SEBI ने कड़ी कार्रवाई हुई है। आरोप है कि इन सभी ने सोशल मीडिया पर झूठी जानकारियां फैलाकर शेयर बाजार में भारी हेराफेरी की। अब न सिर्फ इन पर करोड़ों का जुर्माना लगा है, बल्कि कई सालों के लिए बाजार से भी बैन कर दिया गया है। आखिर क्या है पूरा मामला? कौन हैं इस घोटाले के मास्टरमाइंड? आइए आपको बताते है पूरी जानकारी।

सोशल मीडिया के जरिए शेयरों की कीमतों में हेराफेरी

अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और 57 अन्य लोगों पर SEBI ने कड़ी कार्रवाई की है। सभी पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप लगे हैं। SEBI ने इसे एक सुनियोजित ‘पंप एंड डंप स्कीम’ करार दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने पहले से ही कुछ कंपनियों Sadhna Broadcast और  Sharpline Broadcast के शेयरों में निवेश किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन कंपनियों के बारे में झूठी और गुमराह करने वाली जानकारी फैलाई गई ताकि आम निवेशकों को आकर्षित किया जा सके और शेयर की कीमतें बढ़ाई जा सकें।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

SEBI की सख्ती जारी रहेगी

जैसे ही शेयर की कीमतें बढ़ने लगीं, आरोपियों ने अपने शेयर ज्यादा पैसों में बेचकर भारी मुनाफा कमाया। इस प्रोसेस में आम निवेशकों को नुकसान हुआ। अरशद वारसी ने 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने 50.35 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। इसके बाद SEBI ने इन सभी 59 लोगों को 1 से 5 साल तक के लिए शेयर बाजार से बैन कर दिया है। इसके अलावा, सभी पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपियों को कुल 58.01 करोड़ रुपये की अवैध कमाई 12% सालाना ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढे़ं:  Surveen Chawla से Asha Negi तक, Criminal Justice 4 की नई कास्ट में कौन-कौन?

---विज्ञापन---

SEBI की सख्ती जारी रहेगी

SEBI ने मनीष मिश्रा पर 5 करोड़ रुपये, गौरव गुप्ता समेत कई अन्य आरोपियों पर 2-2 करोड़ रुपये और जतिन मनुभाई शाह पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही 1.05 करोड़ रुपये की अवैध रकम जब्त करने का भी आदेश दिया गया है। SEBI ने स्पष्ट किया है कि वह निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करता रहेगा। इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को किसी भी प्रकार की निवेश गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढे़ं: सलमान खान ने मलयालम डायरेक्टर से मिलाया हाथ, क्या है एक्टर का अगला प्रोजेक्ट?

---विज्ञापन---

 

First published on: May 30, 2025 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola