Tuesday, 17 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

82 साल की फैशन क्वीन संग इश्क लड़ा रहे विल स्मिथ के बेटे? KISS की तस्वीरों का सच आया सामने

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मशहूर एक्टर विल स्मिथ के 28 साल के बेटे जेडेन स्मिथ 82 साल की फ्रेंच फैशन एंटरप्रेन्योर मिशेल लैमी को किस करते नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर लोगों को हैरान कर रही है.

Will Smith Son Dating Rumour
28 साल के जेडेन स्मिथ का 82 साल की महिला पर आया दिल?, P

हॉलीवुड की दुनिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां मशहूर एक्टर विल स्मिथ के बेटे से जुड़ी खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है. उनके बेटे जेडेन स्मिथ जो पेशे से खुद एक एक्टर हैं, उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं, जिसमें वो किस करते नजर आ रहे हैं, वो भी खुद से 54 साल बड़ी महिला को, जो खुद एक पॉपुलर फैशन एंटरप्रेन्योर हैं, जिनका नाम मिशेल लैमी है, उन्हें जेडेन कभी किस करते तो कभी हाथ में हाथ डाले घूमते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इन तस्वीरों की जो सच्चाई सामने आई वो भी किसी को चौंका सकती है.

क्या है वायरल दावों की सच्चाई?

मशहूर एक्टर विल स्मिथ के 28 साल के बेटे जेडेन स्मिथ का नाम 82 साल की फ्रेंच फैशन एंटरप्रेन्योर मिशेल लैमी के साथ जोड़ा जा रहा है. दावा यह किया जा रहा है, कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों कीसगाई भी हो गई है. आइए जानते हैं इन वायरल दावों की क्या है पूरी सच्चाई?

---विज्ञापन---

जेडेन-मिशेल की रोमांटिक तस्वीरें निकलीं फर्जी!

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में जेडेन और मिशेल को हाथों में हाथ डाले और किस करते हुए दिखाया गया. दोनों की उम्र में करीब 54 साल का अंतर होने की वजह से इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, ABC 10 News की फैक्ट चेक रिपोर्ट में इन दावों को फर्जी बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल तस्वीरों में कुछ AI से बनाई गई थीं, जबकि कुछ तस्वीरों के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई थी. जेडेन या मिशेल की तरफ से भी इस रिश्ते या सगाई की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

कैसे शुरू हुई अफेयर की चर्चा?

इस अफवाह की शुरुआत 9 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट से हुई. इसमें दावा किया गया कि जेडेन मिशेल लैमी के घर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. बाद में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इस मुलाकात को रोमांटिक रिश्ते और सगाई की कहानी बना दिया. देखते ही देखते दोनों की कथित रोमांटिक तस्वीरें वायरल होने लगीं.

---विज्ञापन---

कौन हैं मिशेल लैमी?

मिशेल लैमी फ्रांस की मशहूर फैशन एंटरप्रेन्योर और आर्टिस्ट हैं. वह अपने अनोखे फैशन स्टाइल, सोने के दांतों और बड़े डिजाइनर गहनों के लिए जानी जाती हैं. फैशन की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी और वकील के तौर पर भी काम किया था.

मिशेल के पति हैं कौन?

मिशेल अमेरिकी फैशन डिजाइनर रिक ओवेन्स की पत्नी हैं. दोनों ने साल 2006 में शादी की थी और मिलकर Owenscorp नाम की क्रिएटिव कंपनी भी बनाई.

---विज्ञापन---

कौन हैं जेडेन स्मिथ?

जेडेन स्मिथ ने साल 2006 में फिल्म ‘द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में वह अपने पिता विल स्मिथ के साथ नजर आए थे. इसके बाद जैकी चैन के साथ ‘द कराटे किड’ में काम करके उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई. वह जस्टिन बीबर के गाने ‘नेवर से नेवर’ में भी दिखाई दे चुके हैं.

First published on: Nov 17, 2026 08:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो