Tuesday, 17 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: सनी देओल की ‘सूर्या’ पर फूटा डॉक्टरों का गुस्सा? कोर्ट पहुंचा मामला, रिलीज भी टली

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. इसकी रिलीज टाल दी गई है.

sunny deol suryaa
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज डेट टली, Photo Credit- Social Media

Entertainment News LIVE Update: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज से महज 5 दिन पहले मेकर्स को यह फैसला लेना पड़ा है. फिल्म को लेकर डॉक्टरों की नाराजगी और राजस्थान हाई कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई ने मामला और गरमा दिया है.

डॉक्टरों की आपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दरअसल, फिल्म में डॉक्टरों को जिस तरह दिखाया गया है, उसे लेकर मेडिकल कम्युनिटी ने गंभीर आपत्ति जताई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की राजस्थान शाखा ने इस मामले को राजस्थान हाई कोर्ट में उठाया. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म के निर्माता और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया.

---विज्ञापन---

सुनवाई में यह बात भी सामने आई कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने अभी तक फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है. इस पर जस्टिस समीर जैन ने निर्देश दिया कि जब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड से आधिकारिक प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता, तब तक इससे जुड़ा कोई भी वीडियो, क्लिप, ट्रेलर या प्रमोशनल कंटेंट यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी नहीं किया जाएगा.

अदालत ने CBFC को IMA की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों और सुझावों पर गंभीरता से विचार करने के लिए भी कहा है. मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर 2026 को होगी.

---विज्ञापन---

आखिर डॉक्टरों को फिल्म से क्या परेशानी है?

IMA राजस्थान का कहना है कि फिल्म में डॉक्टरों को गलत तरीके से दिखाने से डॉक्टर और मरीज के बीच सालों से बना भरोसा प्रभावित हो सकता है. संगठन को यह भी डर है कि इससे डॉक्टरों की सामाजिक छवि खराब होगी और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

इस मामले में IMA राजस्थान के पदाधिकारियों और मेडिकल कम्युनिटी ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई है. कानूनी लड़ाई में डॉक्टरों की ओर से अधिवक्ताओं की टीम ने भी पक्ष रखा.

---विज्ञापन---

मेकर्स ने रिलीज टालने पर क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने साफ किया है कि CBFC से जरूरी सर्टिफिकेशन नहीं मिलने की वजह से रिलीज आगे बढ़ाई गई है. मंजूरी मिलने के बाद ही नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा.

मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशनल वीडियो पर हो रही आलोचना को लेकर भी अपनी बात रखी. उनका कहना है कि कुछ सेकंड के फुटेज को देखकर पूरी फिल्म की कहानी और उसके संदेश को समझना सही नहीं है. उनके मुताबिक, पूरी फिल्म देखे बिना उसके मकसद पर राय बनाना जल्दबाजी होगी.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और कमाई के मामले में इसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में करीब 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जबकि रविवार को फिल्म ने 75 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह एक दिन में इसकी कमाई करीब 57.3 फीसदी तक गिर गई. सोमवार की गिरावट के बावजूद ‘रामायण’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार बना हुआ है. फिल्म ने 12 दिनों में भारत में करीब 792.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 947.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Nov 17, 2026 11:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो