Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Metro In Dino: डायरेक्टर अनुराग बासु ने अनुपम खेर के लिए बनाया Dosa, देखें video

Anupam Kher Video: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।  अनुपम खेर जल्द ही डायरेक्टर अनुराग बसु की मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच अनुपम ने एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग बसु, अनुपम खेर […]

Anupam Kher Video

Anupam Kher Video: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।  अनुपम खेर जल्द ही डायरेक्टर अनुराग बसु की मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच अनुपम ने एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग बसु, अनुपम खेर के लिए डोसा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

अनुराग बासु ने बनाया डोसा

दरअसल, अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डायरेक्टर अनुराग बसु फिल्म के सेट पर अनुपम खेर के लिए अंडा डोसा बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘आज की ताजा खबर, अनुराग बसु ने मेट्रो इन दिनों के सेट पर मेरे लिए अंडा डोसा बनाया है। देखिए, सीखिए, खाइए और मजे लीजिए।

अनुपम खेर ने की अनुराग बसु की तारीफ

अनुपम खेर ने अनुराग बसु की तारीफ करते हुए कहा कि- फिल्म में रोल भी अच्छा दिया और प्लेट में डोसा भी जबरदस्त। कुछ भी हो सकता है। अनुराग बाबू की जय हो।’ इस तरह से अनुपम खेर ने एग डोसा खाने के बाद अनुराग बसु की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर अनुपम खेर और अनुराग बसु का ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फिल्म का है इंतजार

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो ‘इन दिनों’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन और फातिमा सना शेख जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

First published on: Apr 08, 2023 04:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.