Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘किसको लिया है माता सीता के रूप में…’, Ramayana में साई पल्लवी की कास्टिंग पर अन्नू कपूर ने उठाए सवाल

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर एक्टर अन्नू कपूर ने एक बार फिर अपनी राय रखी है. उन्होंने साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में कास्ट किए जाने पर सवाल उठाए.

---विज्ञापन---

Annu Kapoor-Sai Pallavi
Annu Kapoor-Sai Pallavi

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का पहला भाग 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. इसी बीच, अन्नू कपूर ने एक बार फिर ‘रामायण’ और फिल्म की कास्टिंग को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

साई पल्लवी की कास्टिंग पर अन्नू कपूर ने उठाए सवाल

दरअसल, Times Now को दिए एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने अपने पुराने बयान पर बात की. उन्होंने इस बात पर अपनी राय रखी कि ‘रामायण’ जैसे महाकाव्यों पर फिल्में बननी चाहिए या नहीं. साथ ही उन्होंने साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुने जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे, वो रामानंद सागर की ‘रामायण’ को तकनीकी रूप से बहुत शोशेबाजी कर देंगे। लेकिन उसके बाद आप यह सोचिए कि आपने सीता का रोल किसे दिया है? सीता मां हैं. क्या इस देश के हिंदू भगवान श्रीराम को नारायण का अवतार मानते हैं? तब आप सोचिए. आने दीजिए.”

---विज्ञापन---

साई पल्लवी की कास्टिंग से नाखुश हैं अन्नू कपूर

जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या वह इस कास्टिंग से सहमत नहीं हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “आप जिसका नाम ले रहे हैं, मैं उसे जानता भी नहीं हूं. कौन हैं? क्या करते हैं? मुझे तो उनके बारे में पता भी नहीं. मैं फिल्में नहीं देखता हूं और मैंने कुछ भी मिस नहीं किया. आई एम सॉरी.”

फिल्म रामायण में नजर आए ये एक्टर्स

बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने वाला है.

---विज्ञापन---

इस फिल्म में दिखेंगे अन्नू कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर जल्द ही फिल्म ‘उत्तर डी पुत्तर’ में नजर आएंगे, जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है.

यह भी पढ़ें- ‘बर्दाश्त नहीं करेंगे…’ गौरी स्प्रैट संग शादी करने पर बिश्नोई गैंग ने दी आमिर खान को धमकी, लगाए लव जिहाद के आरोप

---विज्ञापन---
First published on: Jul 18, 2026 03:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola