Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कच्चा बादाम गर्ल’ को सीता के रोल में देख भड़के लोग, अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

Anjali Arora: फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में सीता का रोल निभाने पर ट्रोल हो रहीं अंजलि अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि पब्लिक फिगर होने के नाते जनता को जज करने का पूरा हक है.

Anjali Arora On Trolling Mahakavya Shri Ramayan Katha
Anjali Arora On Trolling Mahakavya Shri Ramayan Katha

Anjali Arora: ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. अपनी अपकमिंग पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) में ‘माता सीता’ का रोल प्ले करने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर तगड़ा ट्रॉल किया जा रहा था. फैंस उनकी रील लाइफ इमेज और इस पवित्र किरदार को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहे थे. वहीं 17 सितंबर को हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अंजलि ने ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को करारा जवाब दिया है.

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता कोई फर्क

जब अंजलि से ट्रोलिंग को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल बुरा नहीं लगा. अंजलि के मुताबिक वे एक पब्लिक फिगर हैं और जनता के पास उन्हें पॉजिटिव या नेगेटिव रिव्यू देने का पूरा राइट है.

---विज्ञापन---

किरदार को दिया अपना 100 फीसदी

अभिनेत्री ने आगे कहा कि एक एक्टर होने के नाते उन्हें जो भी रोल दिया जाता है, वे उसमें अपना 100 परसेंट देने की कोशिश करती हैं. पर्दा उठाने के बाद फैसला पूरी तरह से ऑडियंस का होता है कि वे उनके काम को कैसे देखते हैं.

पर्सनल लाइफ को साइड में रखें फैंस

अंजलि ने अपील की कि फिल्म देखते वक्त दर्शक उनकी सोशल मीडिया इमेज और पर्सनल लाइफ को एक तरफ रख दें. उन्होंने भरोसा जताया कि ट्रेलर देखने के बाद लोग समझ जाएंगे कि स्क्रीन पर दिखने वाली ‘सीता’ और रील वाली ‘अंजलि’ में बहुत फर्क है.

---विज्ञापन---

25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज

फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा के साथ देव शर्मा और रजनीश दुग्गल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

‘द वन’ से होगी सीधी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हॉलीवुड/बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द वन’ (The One) से टकराएगी. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर इस फिल्म और अंजलि के रोल की तुलना रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ से भी लगातार की जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2026 05:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola