Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Animal Wrap Up Party: खत्म हई “एनिमल” की शूटिंग, बॉबी देओल और रणबीर कपूर ने की रैप अप पार्टी

Animal Wrap Up Party: रणबीर कपूर काफी दिनों से फिल्म “एनिमल” को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़ा उनका लुक जब सामने आया था तो सब हैरान रह गए थे। तब से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं। अब एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में है। दरअसल फिल्म की शूटिंग […]

Animal Wrap Up Party: रणबीर कपूर काफी दिनों से फिल्म “एनिमल” को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़ा उनका लुक जब सामने आया था तो सब हैरान रह गए थे। तब से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं। अब एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में है। दरअसल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इंस्टाग्राम पर आया वीडियो (Animal Wrap Up Party)

फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर बॉबी देओल और रणबीर कपूर केक कट करते हुए और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई और इसके बाद सभी पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

खत्म हुई फिल्म एनिमल की शूटिंग

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘एनिमल’ के को-स्टार्स बॉबी देओल और रणबीर कपूर लंदन शेड्यूल को खत्म करने के बाद रैपअप पार्टी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही ‘एनिमल’ की टीम के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों ही एक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे पर काफी प्यार भी लुटा रहे हैं। जिस पल से ये वीडियो सामने आया है उस पल से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लोगों को रणबीर और बॉबी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही साथ जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

11 अगस्त को हो सकती है रिलीज

खबरें हैं कि फिल्म को 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाएगा। संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में टॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। इस फिल्म में वों श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर  अच्छा कलेक्शन किया था।

First published on: Apr 18, 2023 06:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.