---विज्ञापन---

Anil Kapoor: ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आए अनिल कपूर, फैंस बोले- आपकी बॉडी के…

Anil Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इस उम्र में भी काफी यंग दिखाई देते हैं। 66 साल की उम्र में भी एक्टर अक्सर यंगस्टार्स को टक्कर देते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क लगाकर […]

Anil Kapoor

Anil Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इस उम्र में भी काफी यंग दिखाई देते हैं। 66 साल की उम्र में भी एक्टर अक्सर यंगस्टार्स को टक्कर देते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क लगाकर रनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनिल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई हैं।

अनिल ने शेयर की तस्वीरें

बता दें अनिक कपूर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘फाइटर मोड ऑन।’ शेयर की गई फोटोज में अनिल ब्लैक जिमवियर पहनकर और फेस पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर दौड़ रहे हैं। एक्टर के फैंस को भी उनकी ये मेहनत देखकर काफी अच्छा लग रहा है। लोग जमकर अनिल कपूर की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने की तारीफ

अनिल कपूर की तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपकी बॉडी के स्टैट्स आपके बेटे से भी अच्छे होंगे सर!।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘सर, हम सुपरहीरो मिस्टर इंडिया का इंतजार कर रहे हैं… फाइटर तो बहुत सारे हैं, मिस्टर इंडिया। इंडिया वन एंड ओनली हैं।’ इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,‘ऑलवेज एवरग्रीन।’

सेलेब्स ने लुटाया अनिल पर प्यार

अनिल कपूर की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘वाह।’ वहीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने लिखा, ‘फाइटर।’ साथ ही मनीष पॉल ने कमेंट किया, ‘मेन ऑन ए मिशन।’

First published on: Apr 08, 2023 08:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.