Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमिताभ बच्चन की ‘Black’ की ये बच्ची याद है? एक हिट फिल्म के बाद सालों का ब्रेक, अब पर्दे पर कर रही वापसी

Amitabh Bachchans Film Black Co-star Ayesha Kapur: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्लैक' की छोटी 'मिशेल' अब काफी बड़ी हो गई हैं.

Amitabh Bachchans Film Black Co-star Ayesha Kapur: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हिट और कल्ट क्लासिक फिल्में हैं, जिनकी सीक्वल या कॉपी बनाना आज के समय में आसान नहीं है. ऐसी ही एक बेहतरीन फिल्म 21 साल पहले 2005 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘ब्लैक’ था. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी थी, जो देख, बोल और सुन नहीं सकती थी. अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर इस फिल्म में रानी ने लीड रोल निभाया था. लेकिन क्या आपको फिल्म की वो बच्ची याद है, जिसने रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था? चलिए आज आपको फिल्म ‘ब्लैक’ की उसी बच्ची से मिलवाते हैं.

17 साल बाद वापसी…

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘ब्लैक’ में छोटी ‘मिशेल’ का किरदार आयशा कपूर ने निभाया था. उस वक्त वह सिर्फ 10 साल की थीं. इस किरदार ने उन्हें लोगों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी. इसके बाद आयशा साल 2009 में आई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया. अब करीब 17 साल बाद आयशा फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं. उन्होंने तमिल वेब सीरीज ‘स्वीट कारम कॉफी’ में काम किया है. हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से वह काफी हद तक दूर ही रहीं.

---विज्ञापन---

एक्टिंग से प्यार…

आयशा कहती हैं कि सालों तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बावजूद एक्टिंग के लिए उनका जुनून कभी खत्म नहीं हुआ. उन्हें आज भी किसी किरदार को गढ़ने और सेट पर लोगों के साथ मिलकर काम करने में काफी खुशी मिलती है. हाल ही में आयशा ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर और ब्रेक को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘एक्टिंग में वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे एक्टिंग से प्यार है और किरदार को डेवलप करने, टीम के साथ काम करने और सेट पर रहने का पूरा प्रोसेस मुझे बहुत पसंद है. एक्टिंग मेरा पहला प्यार था और हमेशा रहेगा. मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि मुझे काम करते रहने, एक्टिंग करते रहने और नए आयाम तलाशते रहने के और मौके मिलते रहेंगे.’

करियर से ब्रेक…

जब उनसे पूछा गया कि एक्टिंग से इतना प्यार होने के बावजूद उन्होंने अपने करियर से इतना लंबा ब्रेक क्यों लिया, तो आयशा ने कहा, ‘हां, काफी लंबा ब्रेक रहा है. इस ब्रेक ने लोगों को मुझे फिल्म में एक एडल्ट के तौर पर देखने का मौका दिया है, न कि ‘ब्लैक’ फिल्म की उस लड़की के रूप में. बेशक, कुछ कारणों से लोग अभी भी मुझे उसी किरदार की वजह से याद करते हैं. वह (मिशेल) अभी भी लोगों के दिलों में बसी हुई है.’

First published on: Sep 20, 2026 02:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola