Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं काम से…’ अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट को लेकर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट ने उड़ाई फैंस की नींद

Amitabh Bachchan Breaks Silence On Retirement Rumours: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने रिटायरमेंट की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में अमिताभ ने खुद रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

Amitabh Bachchan KBC Retirement Hints
Amitabh Bachchan KBC Retirement Hints

Amitabh Bachchan Breaks Silence On Retirement Rumours: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इन दिनों बॉलीवुड के बिग बी टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की खबरें आने लगीं। बिग बी की ये पोस्ट पढ़ने के बाद उनके फैंस के बीच हलचल मच गई. हालांकि, अब खुद अमिताभ बच्चन ने अपने रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट के बाद चल रही अटकलों पर भी सफाई दी है. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

बिग बी ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में साफ-साफ बताया कि फिलहाल उनका काम से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. अपने खास मजाकिया अंदाज में अमिताभ ने बताया कि उनकी पोस्ट में संन्यास से मतलब नहीं था, बल्कि वह सिर्फ सोने जाने की बात कर रहे थे. अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की खबरों पर जवाब देते हुए कहा कि वह काम से रिटायर नहीं हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

अमिताभ के इस बयान का मतलब साफ है कि वह काम से संन्यास लेने की बात नहीं कर रहे थे, बल्कि सिर्फ सोने जाने का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि फैंस को उनके साथ सोने के लिए इनवाइट नहीं किया गया है.

रिटायरमेंट की अफवाहें

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन के संन्यास लेने की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब मेगास्टार ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एक पुराना ब्लॉग पोस्ट शेयर किया. अमिताभ ने लिखा था कि लोग उन्हें भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए अपने घरों में इनवाइट कर रहे हैं. इसके बाद अमिताभ ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कैसे लोग कभी-कभी उनके शब्दों और ब्लॉग पोस्ट को गलत समझ लेते हैं.

First published on: Sep 15, 2026 12:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola