सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया गया, इस बीच लाल बाग के राजा के दर्शन करने भी आम से लेकर बॉलीवुड के चमकते सितारे पहुंचे, लेकिन इंटरनेट पर एक तस्वीर जोरों से वायरल हुई और जो ऐश्वर्या राय की है, जिसमें सुर्ख लाल साड़ी में वो बला की खूबसूरत नजर आईं, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ियों के साथ सज-धज के बप्पा के दर्शन को पहुंची ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर उनके फैंस खुद को उनकी तारीफें करने से नहीं रोक पाए, लेकिन फिर आया ये ट्विस्ट.

बप्पा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहुरानी ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई के मशहूर ‘लालबाग चा राजा’ के दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान उनका बेहद सादगी भरा और भक्तिमय अंदाज देखने को मिला. ऐश्वर्या राय लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लाल रंग की प्लेन साड़ी पहनकर पहुंचीं. सिंपल साड़ी में भी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. उन्होंने सिर पर पल्लू ले रखा था और पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दीं. ऐश्वर्या के इस पारंपरिक अंदाज ने लोगों को खूब इंप्रेस किया, लेकिन यहीं पर बड़ा ट्विस्ट ये आया कि ये तस्वीरें हाल फिलहाल की नहीं बल्कि करीब 10 साल पुरानी साल 2017 की हैं.

सादगी ने खींचा फैंस का ध्यान
तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी लालबाग के राजा की पूजा-अर्चना करती तो कभी गणपति बप्पा के चरणों में फूलों की माला अर्पित करती नजर आ रहीं हैं. उनके चेहरे पर बप्पा के दर्शन की खुशी साफ नजर दिख रही हैं. हालांकि, इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था ऐश्वर्या का अपनी मांग में सिंदूर भरना.

बप्पा के चरणों का सिंदूर मांग में भरा
बता दें, तस्वीरों में देखा जा सकता है, कि कैसे ऐश्वर्या ने लालबाग के राजा के चरणों में चढ़े कुमकुम यानी सिंदूर को अपनी मांग में लगाया. गणपति बप्पा के प्रति उनकी आस्था और श्रद्धा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. लाल साड़ी, सिर पर पल्लू और मांग में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या का यह रूप उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
बहरहाल, तस्वीरों में देखा जा सकता है, कि ऐश्वर्या जब लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं तो वहां भक्तों की भारी भीड़ मौजूद थी. वह अन्य श्रद्धालुओं से घिरी नजर आईं, लेकिन इस दौरान उनके साथ पति अभिषेक बच्चन या बच्चन परिवार का कोई अन्य सदस्य दिखाई नहीं दिया. ऐश्वर्या ने अकेले ही बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.