Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Prediction: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म देगी ‘राजी’ को टक्कर? ओपनिंग डे पर होगी तगड़ी कमाई!

Alpha Box Office Prediction: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' ने भारत में 10,293 के लिए करोड़ों रुपये के टिकट बेच लिए हैं.

---विज्ञापन---

Alpha Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ अब बस कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाली है. ये YRF के स्पाई यूनिवर्स पहली फीमेल लीड फिल्म है. फिल्म का टीजर और ट्रेलर तो फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही लेवल की एक्साइमेंट देखने को मिल रही है. हालांकि, एडवांस बुकिंग के खेल में आलिया और शरवरी की फिल्म थोड़ा पीछे चल रही है, जिसे देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद ‘आल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर वो शुरुआत न मिले, जिसकी सभी लोग उम्मीद कर रहे हैं. चलिए एक नजर इस फिल्म की प्रेडिक्शन पर भी डालते हैं.

एडवांस बुकिंग का खेला

Sacnilk.com के अनुसार, आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ की एडवांस बुकिंग के तहत भारत में 10,293 हिंदी (2D) शो के लिए 41.05 लाख रुपये के टिकट बेचे गए हैं. रिजर्व सीटों को मिलाकर एडवांस बुकिंग का ये आंकड़ा 1.52 करोड़ रुपये हो गया है. एडवांस बुकिंग के रुझानों को देखते हुए आलिया और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ 7-8 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार है. एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे ऊपर महाराष्ट्र है, जहां 34.76 लाख रुपये की टिकट बुक हुई है, दिल्ली में 34.35 लाख रुपये और गुजरात में 10.66 लाख रुपये की टिकट बुक हुई है.

नेट ओपनिंग की उम्मीद

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘अल्फा’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7-8 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग की उम्मीद है. आलिया की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ ने 4.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं, साल 2018 में आई उनकी स्पाई थ्रिलर ‘राजी’ ने 7 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. अगर ‘अल्फा’ मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती है तो इसका मुकाबला आलिया की फिल्म ‘राजी’ से किया जाना पूरी तरह से तय है.

First published on: Jul 03, 2026 01:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola