Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही काम पर लौटी जैसमीन भसीन, बोलीं- छुट्टी मिल गई

Jasmin Bhasin Hospital Discharged: टीवी एक्ट्रेस जैसमीन भसीन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी मिल गया है. डिस्चार्ज मिलते ही जैसमीन काम करने लग गई हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jul 3, 2026 01:59
Share :

Jasmin Bhasin Hospital Discharged: टीवी एक्ट्रेस जैसमीन भसीन अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करने पहले ही अस्पताल में पहुंच गईं. दरअसल, जैसमीन अपने 36वें जन्मदिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करने दुबई पहुंची थी. लेकिन, यहां वो पार्टी के बजाय हॉस्पिटल के बेड पर पहुंच गई. इसके बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर कर रही हैं. और लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जैसमीन भसीन खतरे से बाहर भी हैं. इसके साथ ही उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी मिल गया हैं. वहीं, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिलते ही जैसमीन काम करने लग गई हैं.

जैसमीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेशन में एक छोटी सी बुमरांग क्लिप शेयर की है जिसमें वह स्क्रिप्ट पढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं. इस बुमरांग वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना चेहरा नहीं दिखाया. अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और घर वापस आ गई हूं. अब आगे की ओर बढ़ रही हूं. आप सभी की शुभकामनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jul 03, 2026 01:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola