सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान अब अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में नया कदम उठा चुके हैं। लंबे समय तक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के तौर पर काम करने के बाद अब उन्होंने ओटीटी रियलिटी शो ‘एलायंस’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की है। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में शामिल होने के बाद सोहेल ने साफ कहा कि वह अब सिर्फ “सलमान खान के भाई” के तौर पर नहीं पहचाने जाना चाहते। उनका कहना है कि ‘एलायंस’ में न परिवार का नाम काम आएगा और न ही फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव। यहां केवल उनकी सोच, रणनीति और गेम खेलने का तरीका ही उनकी पहचान बनाएगा। सोहेल ने कहा कि अगर दर्शक इस शो के बाद उनका ऐसा रूप देखें जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी, तो वही उनकी सबसे बड़ी जीत होगी। सोहेल ने बताया कि उन्होंने हमेशा महसूस किया कि बिग बॉस जैसे शो सलमान खान की पहचान हैं, लेकिन ‘एलायंस’ का फॉर्मेट बिल्कुल अलग है। उनके मुताबिक, इस शो में दिमाग, रणनीति और सही फैसले सबसे अहम हैं, इसलिए उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। सलमान खान के रिएक्शन पर सोहेल ने कहा कि भाई ने उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ चेतावनी भी दी। सलमान ने पूछा, “क्या तुम्हें पता है कि तुम किस चीज में उतर रहे हो?” सोहेल ने कहा कि उन्होंने इस सलाह को सकारात्मक रूप से लिया। गौरतलब है कि सोहेल खान ने 1997 में फिल्म औज़ार से निर्देशक-निर्माता के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अब वह ‘एलायंस’ के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की नई कोशिश कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Salman Khan के भाई की पहचान से तंग आए Sohail Khan, ठुकराई ‘विरासत’ ! बोले- अब वक्त आ गया है..!
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान अब अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में नया कदम उठा चुके हैं। लंबे समय तक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के तौर पर काम करने के बाद अब उन्होंने ओटीटी रियलिटी शो 'एलायंस' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की है। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं।
First published on: Jul 02, 2026 02:16 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola