मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि 78 साल की उम्र में अभिनेता ने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, वायरल हो रही इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, अशोक सराफ ने दूसरी शादी नहीं की है, बल्कि उन्होंने अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ शादी की 37वीं सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर दोनों ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार होकर अपनी शादी की यादों को ताजा किया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इन तस्वीरों को उनकी दूसरी शादी समझ लिया। अशोक सराफ और निवेदिता सराफ ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी की तीन खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर कोलैब पोस्ट के रूप में शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ अशोक सराफ ने अपनी पत्नी के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, “37 साल बाद भी, जब भी तुम्हें देखता हूं, मेरा दिल उसी तरह मुस्कुरा उठता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी सबसे बड़ी ताकत और मेरे हमेशा के प्यार बनने के लिए तुम्हारा धन्यवाद। शादी की 37वीं सालगिरह मुबारक हो, मेरे हमेशा के हमसफर।” यह पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने दोनों पर प्यार बरसाया और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। वहीं, वायरल तस्वीरों को लेकर फैली दूसरी शादी की अफवाह भी साफ हो गई। अशोक और निवेदिता की यह खूबसूरत जर्नी आज भी फैंस के लिए रिश्तों की मिसाल बनी हुई है।
---विज्ञापन---
Anshula Kapoor’s Wedding Countdown Begins, Boney Kapoor हुए इमोशनल, कॉकटेल पार्टी पर सबकी नजरें
मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि 78 साल की उम्र में अभिनेता ने दूसरी शादी कर ली है।
First published on: Jul 02, 2026 06:33 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola