Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: 5 जुलाई को आमिर खान की तीसरी शादी, जानें वेन्यू और कौन हैं गेस्ट

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: 5 जुलाई को आमिर खान तीसरी शादी रचा रहे हैं. उनकी शादी में कौन-कौन से गेस्ट आने वाले हैं ये भी साफ हो गया है.

---विज्ञापन---

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं. 5 जुलाई को वो अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाएंगे. ये आमिर की तीसरी शादी है. गौरी और आमिर 05 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जो एक बेहद निजी समारोह में घर पर ही संपन्न होगी. शादी में कौन-कौन से गेस्ट आने वाले हैं इसकी भी जानकारी सामने आ गई है. आइए जानते हैं.

5 जुलाई को एक-दूसरे के होंगे आमिर-गौरी

आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ जीवनभर के लिए थामने जा रहे हैं. जैसे-जैसे दोनों की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नए अपडेट भी आ रहे हैं. दोनों इंटीमेट सेरेमनी में चुपचाप शादी रचाएंगे. अब इस शादी में कौन-कौन से गेस्ट आने वाले हैं इसकी भी जानकारी सामने आ गई है. साथ ही ये शादी कहां होने वाली है, इसका भी पूरा खुलासा हो गया है.

---विज्ञापन---

वेन्यू और कौन-कौन हैं गेस्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान-गौरी स्प्रैट की आमिर के बांद्रा स्थित घर पर होगी. जिसमें कुल 150 लोग शामिल होंगे. शादी में ज्यादातर फैमिली के लोग होंगे. बाकी कुछ विदेशी गेस्ट और दोस्त भी शादी में शामिल होंगे. सूत्रों के मानें तो 5 जुलाई के फर्स्ट हाफ में शादी हो जाएगी. इसमें आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बच्चे भी शामिल होंगे. शादी के बाद कपल कपल का कोई बड़ा रिसेप्शन करने का प्लान नहीं है. बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी, दोनों सेरेमनी के बाद परिवार के साथ एक प्राइवेट सेलिब्रेशन करेंगे. आमिर खान अपनी शादी बेहद सादगी के साथ कर रहे हैं. इसमें न कोई तामझाम है, न कोई बड़ा वेन्यू है. अपने घर पर ही आमिर बड़े साधारण तरीके से गौरी का हाथ थामेंगे.

आमिर खान की तीसरी पत्नी बनेंगी गौरी स्प्रैट

मालूम हो कि गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान ने दो शादी की हैं. आमिर ने पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे भी हैं. एक जुनैद और दूसरी बेटी आइरा. आमिर खान और रीना दत्ता की शादी 1986 से लेकर 2002 तक चली. फिर दोनों अलग हो गए. इसके बाद एक्टर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी रचाई. दोनों ने 2005 में शादी की. इस शादी से आमिर खान को एक बेटा आजाद है. हालांकि साल 2021 में किरण राव और आमिर खान ने अलग होने का फैसला किया. वहीं अब आमिर गौरी स्प्रैट से शादी रचा रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 02, 2026 10:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola