Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दृश्यम 3’ की खींचतान के बीच Akshaye Khanna का बड़ा धमाका, शुरू की नई फिल्म की शूटिंग; बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाएंगे तहलका!

Akshaye Khanna Next Film: 'दृश्यम 3' विवाद के बीच अब अक्षय खन्ना ने अपनी नई फिल्म 'महाकाली' की शूटिंग शुरू कर दी है. एक तरफ एक्टर पर Drishyam 3 बीच में ही छोड़ने का आरोप लगा है. वहीं अब उनकी नई फिल्म की शूटिंग ने उनके फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है.

---विज्ञापन---

Akshaye Khanna Next Film shooting

Akshaye Khanna Upcoming Movie: ‘धुरंधर’ फिल्म में रहमान डकैत के किरदार से छा जाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. एक तरफ तो वो Dhurandhar में अपनी शानदार एक्टिंग के चलते चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ Drishyam 3 को लेकर हुए विवाद से भी वो काफी चर्चाओं में आ गए थे. हालांकि अब इसी बीच उन्होंने अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. जहां फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या है ‘दृश्यम 3’ का विवाद?

‘दृश्यम 3’ के मेकर्स आरोप है कि अक्षय खन्ना ने फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया था और फिर आखिरी वक्त पर फिल्म छोड़ दी. विवाद की एक वजह ‘विग’ को लेकर भी बताई जा रही है। मेकर्स का कहना है कि अक्षय विग पहनकर शूट करना चाहते थे, जिससे फिल्म की निरंतरता (continuity) खराब होती. वहीं फीस को लेकर बात न बनने की वजह सामने आई थी.

---विज्ञापन---

सेट से सामने आई अक्षय की तस्वीर

इन विवादों के बावजूद अक्षय खन्ना अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की फिल्म ‘महाकाली’ की उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है. जहां डायरेक्टर पूजा कोलोरू ने हाल ही में अक्षय के साथ सेट से एक सेल्फी शेयर की है.

‘महाकाली’ में अक्षय का खूंखार अवतार

वहीं पिछले साल इस नई फिल्म को लेकर शेयर किए गए पोस्टर में उनके लुक काफी खतरनाक लग रहा है. बता दें कि इस फिल्म में अक्षय ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ की भूमिका में दिखाई देंगे. यानी ये बात तो तय है कि अक्षय खन्ना इस बार भी खूंखार अवतार में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा में डेब्यू

‘महाकाली’ अक्षय खन्ना की पहली तेलुगु फिल्म होगी. इस फिल्म का हिस्सा बनकर अक्षय खन्ना ने ये संकेत दे दिया है कि वे अब बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2026 09:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola