Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार को उनकी सास ने 25 साल पहले दी थी चेतावनी, वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया वो किस्सा

Akshay Kumar Twinkle Khanna Wedding Anniversary: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आज यानी 17 जनवरी 2026 को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर अक्षय ने साल 2001 का वह दिलचस्प किस्सा याद किया, जब उनकी सास डिंपल कपाड़िया ने उन्हें अपनी बेटी से शादी करने को लेकर एक मजेदार चेतावनी दी थी.

Akshay Kumar Twinkle Khanna Wedding Anniversary
Akshay Kumar Twinkle Khanna Wedding Anniversary

Akshay Kumar Twinkle Khanna Wedding Anniversary: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे कूल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने आज ढाई दशक का सफर पूरा कर लिया है. अपनी सालगिरह के मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर करते हुए अपनी सास डिंपल कपाड़िया की उस चेतावनी को भी याद किया, जो आज 25 साल बाद भी सच साबित हो रही है. डिंपल ने अक्षय को पहले ही आगाह कर दिया था कि ट्विंकल के साथ उनकी जिंदगी कैसी होने वाली है.

डिंपल कपाड़िया की मजेदार चेतावनी

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर ट्विंकल का एक मजाकिया वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब 2001 में इसी दिन हमारी शादी हुई थी, तब उनकी मां ने कहा था कि बेटा, अजीबोगरीब स्थितियों में भी हंसने के लिए तैयार रहना, क्योंकि वो बिल्कुल ऐसा ही करेगी. 25 साल हो गए और मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती. उनकी बेटी तो सीधी चलना भी नहीं चाहती. वो तो जिंदगी में नाचते-नाचते जीना पसंद करती है.”

---विज्ञापन---

25 साल की मस्ती

अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी को 25वीं सालगिरह की बधाई देते हुए आगे लिखा, “पहले दिन से लेकर पच्चीसवें साल तक, मेरी उस प्यारी पत्नी को सलाम, जो मुझे हंसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी कर देती है. हमारी सालगिरह मुबारक हो, टीना. 25 साल की मस्ती, जिसे हम दोनों प्यार करते हैं.”

शादी से पहले 1 साल ‘लिव-इन’ की शर्त

डिंपल कपाड़िया ने अक्षय के सामने शर्त रखी थी कि शादी से पहले उन्हें और ट्विंकल को एक साल तक साथ (Live-in) रहना होगा. डिंपल का मानना था कि अगर वे एक साल तक साथ निभा पाए, तभी उनकी शादी सफल होगी. अक्षय ने यह शर्त मानी और दोनों करीब एक साल तक साथ रहे. जब डिंपल को यकीन हो गया कि अक्षय उनकी बेटी के लिए एकदम सही हैं, तब जाकर 2001 में यह शादी हुई.

First published on: Jan 17, 2026 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो