Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ahaan Panday और Aneet Padda की Saiyaara है कॉपी? नेटिजन्स ने इस कोरियन मूवी से किया कंपेयर

Ahaan Panday and Aneet Padda Saiyaara Movie: अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' मूवी जहां एक तरफ ऑडियंस के दिल पर राज कर रही है। वहीं दूसरी ओर नेटिजन्स इस मूवी को 20 साल पुरानी कोरियन मूवी का रिमेक बता रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Ahaan Panday and Aneet Padda Saiyaara Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे की डेब्यू मूवी ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस मूवी के कमाल के रिव्यू शेयर कर रही है। वहीं अब नेटिजन्स मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस म्यूजिकल-रोमांटिक मूवी को 20 साल पुरानी कोरियन मूवी से कंपेयर कर रहे हैं और इसे कॉपी बता रहे हैं। इसके साथ ही नेटिजन्स सोशल मीडिया पर कोरियन मूवी और सैयारा की कुछ समानताएं भी गिनवा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Saiyaara ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? अहान पांडे ने बहन अनन्या पांडे की मूवी को भी छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---

किस मूवी की कॉपी?

मोहित सूरी की इस लेटेस्ट मूवी पर नेटिजन्स अपनी राय दे रहे हैं। लोग इस मूवी को साल 2004 में रिलीज हुई ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ मूवी से कंपेयर कर रहे हैं। इस कोरियन मूवी को जॉन एच. ली ने डायरेक्ट किया था। वहीं इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें सोन ये-जिन और जंग वू-सुंग लीड रोल में नजर आए थे। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या बोल रहे नेटिजन्स?

अब नेटिजन्स को लग रहा है कि मूवी के कुछ सीन्स इस कोरियन मूवी से प्रेरित हैं। सोशल मीडिया पर भी वो सीन्स को कंपेयर करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सैयारा कोरियन मूवी की कॉपी है। मोहित सूरी सही खेल गए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मोहित सूरी की ये मूवी वाकई कोरियन मूवी ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ का रीमेक लग रही है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दोस्तों कॉपीवुड एक कोरियाई मूवी के साथ फिर से वापस आ गया है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मोहित सूरी की ये फिल्म भी कोरियन मूवी की रीमेक निकली।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ऑडियंस को पसंद आई मूवी

वहीं बता दें अभी तक मेकर्स ने नेटिजन्स के इन आरोपों पर कोई भी रिएक्ट नहीं किया है। वहीं फैंस को मोहित सूरी की इस मूवी को देखकर ‘आशिकी 2’ की याद आ गई है। ऑडियंस इस मूवी को काफी पसंद कर रही है। ये ही वजह है कि मूवी ने दो दिनों में ही 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ये मूवी इस साल की बड़ी हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है।

यह भी पढ़ें: Ahaan Panday और Aneet Padda ने क्यों नहीं किया ‘Saiyaara’ का प्रमोशन? मोहित सूरी ने किया खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2025 08:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola