Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

भारतीय नागरिकता पर अदनान सामी से फिर हुआ सवाल, सिंगर ने इस तरह दिया जवाब

Adnan Sami On His Citizenship: सिंगर अदनान सामी से सोशल मीडिया पर एक फैन ने उनकी इंडियन सिटिजनशिप को लेकर सवाल पूछा, जिस पर अदनान ने करारा जवाब दिया. उन्होंने साफ किया कि उन्होंने यह फैसला पैसों के लिए नहीं लिया था. साथ ही समय रैना के शो वाले जोक पर भी उनका फनी रिएक्शन आया है.

Adnan Sami On His Citizenship
Adnan Sami On His Citizenship

Adnan Sami On His Citizenship: अपनी मैजिकल आवाज से सालों से म्यूजिक लवर्स का दिल जीतने वाले मशहूर सिंगर ‘अदनान सामी’ (Adnan Sami) एक बार फिर अपनी नागरिकता को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. वैसे तो अदनान लंबे समय से मुंबई में रह रहे हैं और उनके पास भारत की सिटिजनशिप है, लेकिन कुछ लोग आज भी उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाने से बाज नहीं आते. हाल ही में जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनकी इंडियन सिटिजनशिप पर सवाल उठाया, तो अदनान ने ऐसा करारा जवाब दिया जिसने सबकी बोलती बंद कर दी.

क्या इतने सालों बाद भी यह सवाल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या अदनान सामी सच में एक इंडियन सिटिजन हैं? इस बेतुके सवाल का जवाब देते हुए अदनान ने लिखा, “सच में?? क्या आप मुझसे यह सवाल पूछने वाले हैं इतने सालों के बाद भी? आपको क्या लगता है.” उनके इस रिएक्शन से साफ जाहिर था कि इतने सालों बाद भी नागरिकता पर उठते सवालों से वह अब पूरी तरह पक चुके हैं.

---विज्ञापन---

2016 में मिली थी इंडियन सिटिजनशिप

अदनान सामी सबसे पहले साल 2001 में ‘विजिटर वीजा’ पर भारत आए थे. साल 2015 में उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट एक्सपायर हो गया, जिसे उन्होंने रीन्यू नहीं कराया. इसके बाद 1 जनवरी 2016 को उन्हें ऑफिशियली भारत की नागरिकता मिल गई. अदनान के पिता अरशद सामी खान (Arshad Sami Khan) पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे और बाद में डिप्लोमैट बने. अदनान ने बताया था कि उनके पिता का जन्म भारत में ही हुआ था और साल 2009 में मुंबई में ही उनका निधन हुआ था.

पैसों के लिए नहीं बदला देश

अदनान कई बार साफ कर चुके हैं कि उन्होंने भारत की सिटिजनशिप पैसों या किसी फायदे के लिए नहीं ली थी. पाकिस्तान में उन्हें काफी प्रोफेशनल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्होंने मदद के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) से भी गुहार लगाई थी, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने भारत में बसने का मन बनाया.

---विज्ञापन---

‘लिफ्ट करादे’ से ”नूर-ए-खुदा’ तक ब्लॉकबस्टर ट्रैक्स

अपनी शानदार वर्सटैलिटी के लिए पहचाने जाने वाले अदनान सामी ने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट्स दिए हैं. उनके पॉप, क्लासिकल और बॉलीवुड गानों जैसे ‘तेरा चेहरा’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘लिफ्ट करादे’, ‘ऐ उड़ी उड़ी’, ‘नूर-ए-खुदा’ और फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ‘भर दो झोली मेरी’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं.

समय रैना के शो और आयुष्मान पर फनी टेक

हाल ही में ‘समय रैना’ (Samay Raina) के शो में आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग स्पाई कॉमेडी फिल्म प्रमोट करने पहुंचे थे. आयुष्मान ने बताया कि फिल्म में उनका कैरेक्टर एक पाकिस्तानी जासूस का है जो भारत आकर अपनी याददाश्त खो बैठता है और खुद को इंडियन समझने लगता है. इस पर पैनलिस्ट ‘कुल्लू’ ने तंज कसते हुए कहा, “वो अदनान सामी है.” इस जोक पर अदनान ने भी मजे लेते हुए रिएक्शन दिया और कहा, “पहले मुझसे राइट्स लो और फिर फिल्म बनाओ.”

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 06:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola