Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor ने फैंस के साथ मनाया अपना 44वां जन्मदिन, बालकनी से आलिया संग दिया पोज

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने अपने फैंस के साथ आज अपना जन्मदिन मनाया है. अपने 44वें जन्मदिन पर रणबीर अपने फैंस से मिलने घर से बाहर आए. अपनी पत्नी आलिया के साथ भी रणबीर कपूर ने पोज दिया.

Ranbir Kapoor Birthday
Ranbir Kapoor Birthday

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस के बीच आकर रणबीर ने अपना जन्मदिन मनाया. फैंस के लिए रणबीर अपने घर से बाहर आए और उन्होंने केक भी काटा. इस दौरान रणबीर ने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई. वो अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपने घर की बालकनी में भी नजर आए.

रणबीर कपूर का बर्थडे

जन्मदिन के मौके पर रणबीर कपूर पूरे सोशल मीडिया पर छाए रहे. एक्टर के बर्थडे की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए हैं. एक वीडियो में रणबीर फैंस से घिरे नजर आए. कई फैंस ने उनके साथ फोटोज खिंचवाई और एक्टर को बर्थडे विश किया.

---विज्ञापन---

फैंस के साथ रणबीर ने काटा केक

एक दूसरे वीडियो में रणबीर कपूर के फैंस उनके लिए केक लेकर पहुंचे और एक्टर ने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए केक काटा. फैंस के कहने पर रणबीर ने केक ऊपर उठा कर कई पोज भी दिए. उनके इस अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया.

आलिया के साथ बालकनी में नजर आए रणबीर कपूर

एक और वीडियो में रणबीर कपूर अपने नए घर की बालकनी में नजर आए. यहां उन्हें फैंस की तरफ हाथ हिलाते देखा गया. कुछ समय बाद उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आईं. दोनों ने हाथ हिलाते हुए फैंस का अभिवादन किया. दोनों का ये क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नवंबर 2025 में अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे. ये घर मुंबई के बांद्रा में मौजूद है.

First published on: Sep 28, 2026 07:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola