Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पहले लक्ष्मी और अब सरस्वती…’ आदित्य धर ने अपने ‘धुरंधर’ को दूसरी बेटी के जन्म पर दी बधाई, जानिए क्या बोले डायरेक्टर

Aditya Dhar Congratulates Ranveer and Deepika For Second Daughter: एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को दूसरी बार पापा-मम्मी बनने पर 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने खास अंदाज में बधाई दी.

Aditya Dhar Congratulates Ranveer and Deepika For Second Daughter: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दूसरी बार पापा-मम्मी बन गए हैं. एक्ट्रेस दीपिका ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है. रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की. जैसे ही कपल ने ये खबर शेयर की, इंटरनेट पर चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर लाखों फैंस ने रणवीर-दीपिका और उनकी बड़ी बेटी दुआ को घर आई नन्हीं परी के लिए बधाई दी. लेकिन इस दौरान डायरेक्टर आदित्य धर की बधाई ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

रणवीर-दीपिका बने दूसरी बार मम्मी-पापा

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें भगवान से दूसरी बेटी का आशीर्वाद मिला है. कपल ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सफेद बैकग्राउंड पर रणवीर और दीपिका की दूसरी बेटी के नन्हें-नन्हें पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के नीचे लिखा है, ‘वेलकम बेबी गर्ल (19-9-2026) दुआ, रणवीर और दीपिका.’

---विज्ञापन---

आदित्य धर ने खास अंदाज में दी बधाई

रणवीर और दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने कपल को दोबारा मम्मी-पापा बनने की बधाई दी है. लेकिन इस दौरान ‘धुरंधर’ में रणवीर को डायरेक्ट करने वाले आदित्य धर का बधाई संदेश सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. रणवीर और दीपिका की इस गुडन्यूज वाली पोस्ट पर कमेंट करते हुए आदित्य ने लिखा, ‘पहले लक्ष्मी आई, अब सरस्वती भी आ गई!! आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. परिवार में एक और नन्ही परी आ गई है भगवान उन्हें दुनिया की सारी खुशियां और प्यार दे.’

दुआ को मिली छोटी बहन

वहीं, एक्ट्रेस कृति सैनन ने रणवीर और दीपिका को बधाई देते हुए कमेंट में लिखा, ‘अरे वाह!! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई!!! दुआ को एक छोटी बहन मिल गई है!!! कितना बड़ा आशीर्वाद!’ ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कमेंट में नजर न लगने वाला इमोजी बनाया. दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो, लड़कियां सबसे अच्छी होती हैं!’ वहीं, अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने कमेंट किया, ‘क्या सपना है… बधाई हो.’

First published on: Sep 20, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola