Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी में क्यों पहनी थी पायल? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी में एक पैर में चांदी की पायल पहनकर सबको चौंका दिया. इससे पहले वह नोजपिन और बालियां पहनकर भी अपने फैशन एक्सपेरिमेंट्स से सुर्खियां बटोर चुके हैं.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी शादी से ज्यादा अपने अनोखे लुक को लेकर चर्चा में हैं. 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे समारोह में शादी करने वाले आमिर ने आइवरी रंग की धोती और अंगरखा पहनकर सबका दिल जीत लिया, लेकिन उनके पूरे लुक में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह थी उनके एक पैर में पहनी गई मोटी चांदी की पायल.

क्यों आमिर की शादी की हो रही चर्चा?

शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस पायल को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या दूल्हे के पैर में पायल पहनने की भी कोई परंपरा होती है? हालांकि भारतीय शादी की आम रस्मों में दूल्हे के पायल पहनने का कोई खास रिवाज नहीं माना जाता. ऐसे में माना जा रहा है कि यह आमिर का अपना स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन एक्सपेरिमेंट था.

---विज्ञापन---

शादी से आमिर खान का वीडियो वायरल

वैसे भी आमिर खान अपने लुक्स के साथ नए-नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने अंदाज से लोगों को चौंकाया हो. साल 2018 में फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के प्रमोशन के दौरान वह नाक में नोजपिन पहने नजर आए थे. उस समय भी उनके इस लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं आमिर खान

इतना ही नहीं, कानों में बालियां पहनने का उनका शौक भी पुराना है. साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में अपने किरदार के लिए उन्होंने बालियां पहनी थीं. दिलचस्प बात यह है कि उस समय उन्होंने जो बालियां पहनी थीं, वे फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर और बाद में उनकी पत्नी बनीं किरण राव की थीं. यह किस्सा भी काफी चर्चित रहा था.

तीसरी शादी में पैर में पायल पहने दिखे आमिर

अब तीसरी शादी में पैर की पायल पहनकर आमिर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह फैशन के मामले में हमेशा कुछ अलग करने से नहीं घबराते. उनके इस लुक पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग इसे यूनिक स्टाइल बता रहे हैं, तो कुछ इसे नया फैशन ट्रेंड मान रहे हैं.

---विज्ञापन---

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

बहरहाल, गौरी स्प्रैट के साथ हुई इस निजी शादी में भले ही मेहमान कम थे, लेकिन आमिर का अलग अंदाज पूरे इंटरनेट पर छा गया. एक बार फिर उन्होंने दिखा दिया कि उनका स्टाइल हमेशा चर्चा का विषय बन ही जाता है.

First published on: Jul 07, 2026 07:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola