Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

National Award जीतकर भी घाटे में रह गए Shahrukh Khan, जानें क्यों मिली आधी फीस?

71st National Awards: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतकर भी घाटे में रह गए हैं। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो जरूर देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 24, 2025 16:18
Share :

71st National Awards: दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया गया। अपने 33 साल के एक्टिंग करियर में शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। लेकिन ये पुरस्कार जीतकर भी शाहरुख घाटे में रहे हैं। शाहरुख को उनकी मेहनत का इनाम और सम्मान उन्हें पूरा मिला, लेकिन इनाम राशि आधी हो गई है। इसी वजह से शाहरुख खान इस वक्त चर्चा में छाए हुए हैं। चलिए आपको इसकी वजह बता देते हैं।

शाहरुख को मिली आधी प्राइज मनी की वजह विक्रांत मेसी हैं। दरअसल, बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शाहरुख खान और विक्रांत मेसी के बीच टाई हुआ है। फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान को और ’12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मेसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो जरूर देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2025 04:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola