Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बस एक बार कह दो, मैं भागकर आ जाऊंगी’ बच्चों से दूर सेलिना जेटली का छलका दर्द, मां बगलामुखी से की ये प्रार्थना

सेलिना जेटली ने अपने बेटे के जन्मदिन पर कुछ फोटोज और एक इमोशनल नोट शेयर किया जिसने फैंस की आंखें नम कर दीं.

Celina Jaitley post for son
बच्चों से दूर सेलिना जेटली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति से अलग होने के बाद एक्ट्रेस अपने बच्चों से भी दूर हैं. हाल ही में बेटे आर्थर के जन्मदिन पर सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने तीनों बेटों के लिए ऐसा नोट लिखा, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए. एक्ट्रेस ने कहा कि वह हर दिन अपने बच्चों की आवाज सुनने और उनसे बात करने के लिए तरसती हैं.

कितने बच्चों की मां हैं सेलिना?

सेलिना के तीन बेटे हैं, विंस्टन, विराज और आर्थर विंस्टन और विराज जुड़वां हैं. जबकि आर्थर और शमशेर भी जुड़वां पैदा हुए थे. हालांकि, जन्म के कुछ समय बाद साल 2017 में दिल की बीमारी के चलते शमशेर का निधन हो गया था.

---विज्ञापन---

सेलिना के पोस्ट ने यूजर्स की नम की आंखें

आर्थर के जन्मदिन पर सेलिना ने बच्चों के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं. उन्होंने लिखा कि वह बेटे को बहुत प्यार करती हैं और काश आज उसे गले लगा पातीं और उसकी पसंदीदा पानी पूरी बना पातीं. एक्ट्रेस ने कहा कि ये तस्वीरें उस प्यार की याद हैं, जिसके साथ उनके बच्चे इस दुनिया में आए थे.

‘बच्चों से दूर रहना बेहद मुश्किल’

सेलिना ने बताया कि जब आर्थर और शमशेर छोटे थे, तब उनसे दूर रहना उनके लिए बेहद मुश्किल था. उस वक्त वह अपनी कैंसर से जूझ रही मां की देखभाल करने गई थीं. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को कभी छोड़ा नहीं था और उनका प्यार हमेशा उनके साथ रहा.

‘रोज तुम्हारे पापा को लिखती हूं’

सेलिना ने अपने खत में बताया कि वह रोज बच्चों के पिता को मैसेज करती हैं और उनसे तीनों बच्चों से बात कराने की गुजारिश करती हैं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता. उन्होंने लिखा कि वह बच्चों की आवाज सुनने और यह जानने के लिए तरसती हैं कि उनका दिन कैसा रहा.

---विज्ञापन---

‘दोनों से प्यार करना उनका है हक’

एक्ट्रेस ने बच्चों से कहा कि उन्हें मम्मी-पापा में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है. दोनों से प्यार करना उनका हक है और बड़ों की समस्याएं बड़ों को ही सुलझानी हैं.

‘मैं भागकर आ जाऊंगी’

अपने इमोशनल खत के आखिर में सेलिना ने लिखा कि बच्चे बस एक बार कह दें, तो वह भागकर उनके पास आ जाएंगी. उन्होंने बेटे आर्थर से भाई शमशेर की कब्र पर जाने की उम्मीद जताई और कहा कि वह हमेशा अपने भाई को याद रखें. उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करती हूं, कि जैसे हम पहले भाई शमशेर की कब्र पर जाया करते थे, वैसे ही इस बार भी तुम तीनों भाई गए होगे, उन्होंने हमेशा अपने भाई शमशेर से प्यार करना वो हमेशा तुम्हारी रक्षा करता है.

---विज्ञापन---

मां का बच्चों को प्यार

बहरहाल, सेलिना ने आखिरी में मां बगलामुखी से अपने बच्चों को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की. उनका ये पोस्ट मां और बच्चों के बीच के उस रिश्ते को दिखाता है, जिसे दूरी भी कम नहीं कर सकती.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola