Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 के वोटिंग ट्रेंड में शॉकिंग रिजल्ट, इस कंटेस्टेंट का बेघर होना तय

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के वोटिंग ट्रेंड में शॉकिंग रिजल्ट सामने आ रहा है। इस बार घर में डबल एविक्शन होने जा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मिड वीक में कौन बेघर होने वाला है?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 फिनाले के करीब है। अब कंटेस्टेंट्स के बीच भी कड़ा मुकाबला शुरू हो गया है। इस बार घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। वहीं लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में शॉकिंग रिजल्ट सामने आ रहा है। रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन में से कोई एक सदस्य का सफर मिड वीक एविक्शन में ही खत्म होने जा रहा है। इसमें रैंकिंग भी सामने आ गई है। इससे पता चल रहा है कि किस सदस्य के बाहर जाने के ज्यादा चांस हैं। आइए आपको भी बताते हैं कौन डेंजर जोन में है और कौन सेफ है?

नंबर वन पोजीशन पर कौन?

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते बेघर होने के लिए सिर्फ 3 कंटेस्टेंट्स ही नॉमिनेटेड हैं। बिग बॉस 18 के फैन पेज BiggBoss24x7 के मुताबिक लिस्ट में रजत दलाल का नंबर सबसे ऊपर है। मतलब रजत इस मिड वीक एविक्शन से सेफ लग रहे हैं। वहीं चाहत दूसरे नंबर पर है। जिसके ऊपर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है वो और कोई नहीं ब्लकि श्रुतिका अर्जुन हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पर फिदा थी ये एक्ट्रेस, शादी के लिए छोड़ी फिल्में; पर मिला धोखा

---विज्ञापन---

डेंजर जोन में कौन?

श्रुतिका अर्जुन रजत और चाहत के मुकाबले तीसरी पोजीशन पर है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग श्रुतिका अर्जुन को ही तीनों में से वीक बता रहे हैं। अगर श्रुतिका घर से बेघर होती हैं तो उनका एविक्शन मिड वीक होगा। बता दें श्रुतिका के जाने के बाद भी रजत और चाहत पर नॉमिनेशन का खतरा मंडराता रहेगा।

घर में होगा डबल एविक्शन

दरअसल इस रिपोर्ट्स के आधार पर इस हफ्ते एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन हो सकता है। एक एविक्शन तो मिड वीक होगा। जिसमें श्रुतिका के जाने के ज्यादा चांस लग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक एविक्शन वीकेंड का वार में होगा। उस दौरान रजत और चाहत में से ही किसी एक सदस्य का घर का सफर खत्म हो जाएगा। ये तो साफ है कि इस बार के एविक्शन काफी शॉकिंग होने वाले हैं। इसके बाद घरवालों को भी एहसास हो जाएगा कि फिनाले तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फिनाले से पहले डबल एविक्शन! श्रुतिका-रजत-चाहत में से दो सदस्य होंगे बेघर

First published on: Jan 08, 2025 11:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola