Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 में फिनाले से पहले डबल एविक्शन! श्रुतिका-रजत-चाहत में से दो सदस्य होंगे बेघर

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 में डबल एविक्शन की शॉकिंग खबर सामने आ रही है। नॉमिनेटेड तीन सदस्यों में से दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ होने वाला है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 फिनाले के बेहद करीब है। घर में अब सिर्फ 9 सदस्य बचे हैं। वहीं बिग बॉस हाउस से शॉकिंग खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते घर में डबल एविक्शन हो सकता है। जहां एक तरफ मिड वीक एविक्शन में एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है तो वहीं दूसरी ओर एक और सदस्य का वीकेंड का वार में सफर खत्म हो जाएगा। इस हफ्ते श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल और चाहत पांडे नॉमिनेटेड हैं। अब इनमें से कोई दो सदस्य फिनाले वीक में एंट्री नहीं ले पाएंगे। आइए आपको भी बताते हैं मिड एविक्शन में कौन आउट होने वाला है?

कौन-कौन नॉमिनेटेड?

फिनाले से पहले घर में नॉमिनेशन टास्क हो चुका है। टास्क के मुताबिक घरवालों को टाइम की सही गिनती करके खुद को नॉमिनेशन टास्क से सुरक्षित करना था। इस दौरान जहां चाहत पांडे गिनती करना भूल गईं और रजत ने ब्लंडर कर दिया। इस वजह से बिग बॉस ने नियम का उल्लंघन करने के लिए रजत की टीम को नॉमिनेट कर दिया। इसमें चाहत, रजत और श्रुतिका शामिल थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में टिकट टू फिनाले टास्क कौन जीता? कहीं चुम पर भारी ना पड़ जाए चूक

मिड वीक एविक्शन होना तय

बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक आज यानी 8 जनवरी के एपिसोड में एक कंटेस्टेंट एविक्ट होने वाला है। दरअसल घर में मिड वीक एविक्शन होने वाला है। वहीं एक सदस्य के घर का सफर तो वीकेंड का वार से पहले ही खत्म होने वाला है। साथ ही वीकेंड का वार में भी एक सदस्य घर से बेघर होगा। फिर ये तो तय है कि घर में डबल एविक्शन होना तय है। अगर डबल एविक्शन हुआ था इसके बाद घर में सिर्फ 7 सदस्य बचेंगे।

---विज्ञापन---

वीकेंड का वार में भी एक का कटेगा पत्ता

वहीं बिग बॉस के फैंस के मुताबिक कुछ लोगों ने श्रुतिका अर्जुन को बेघर होने के लिए वोट्स किए तो वहीं दूसरी ओर कुछ ने रजत दलाल को वोट्स दिए। अगर इन तीनों कंटेस्टेंट्स में से गेम में योगदान देखा जाए तो रजत और चाहत के मुकाबले श्रुतिका का योगदान कम है। मिड वीक एविक्शन में श्रुतिका भी घर से बेघर हो सकती हैं। वहीं वीकेंड का वार में रजत और चाहत में से कोई एक एविक्ट होगा।

यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra के गेम की 10 खामियां, जो ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी से कर सकती हैं दूर

---विज्ञापन---
First published on: Jan 08, 2025 07:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola