Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पर फिदा थी ये एक्ट्रेस, शादी के लिए छोड़ी फिल्में; पर मिला धोखा

Ayesha Jhulka Throwback Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट से शादी करना चाहती थीं। इस चक्कर में एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर खराब हो गया था। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Ayesha Jhulka Throwback Story: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हुए हैं जिन्होंने प्यार में पड़कर अपना करियर खराब कर लिया। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने एक एक्टर को अपना दिल इस कदर दे दिया था कि वो उनसे शादी करना चाहती थीं और उसके लिए उन्होंने फिल्में करना भी बंद कर दिया था। इस फैसले से उनके फैंस भी काफी दुखी हुए थे। एक्ट्रेस आमिर खान के साथ हिट मूवीज भी दे चुकी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं आयशा जुल्का की। एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि कैसे प्यार के चक्कर में उनका करियर बर्बाद हो गया। आइए आपको भी बताते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।

यह भी पढ़ें: Indu Sarkar फेम एक्ट्रेस Ishika Taneja कौन? जो बॉलीवुड छोड़ बनी साध्वी

---विज्ञापन---

आमिर के साथ दी हिट मूवीज

आयशा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। 90 के दशक में उन्होंने आमिर खान के साथ ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘अकेले हम अकेले तुम’ में काम करके खूब वाहवाही बटोरी थी। इसके बाद भी उन्होंने कई मूवीज में काम किया। जब वो अपने करियर के चरम पर थी तो उनका नाम बॉलीवुड एक्टर और ‘बिग बॉस 7’ के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान कोहली के साथ जुड़ने लगा था। दोनों की सगाई की खबरें भी जोरों-शोरों पर वायरल हुई थी।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने किया खुलासा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लेहरेन के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा भी किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने फिल्में साइन करना इसलिए बंद कर दिया था क्योंकि मैं शादी करके घर बसाने का प्लान बना रही थीं। मैं अरमान कोहली से शादी करने वाली थी।’ हालांकि उन्होंने अपने ब्रेक-अप के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया।

---विज्ञापन---

मशहूर थे आयशा और अरमान के किस्से

90 के दशक में आयशा और अरमान के प्यार के किस्से काफी मशहूर थे। वो एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे। वहीं खबरें आई थीं कि शादी से पहले अरमान किसी और के प्यार में पड़ गए थे, जिससे आयशा का दिल टूट गया था और दोनों अलग हो गए थे। इस वजह से आयशा के करियर में भी गिरावट आ गई थी। इसके चलते उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट भी गवां दिए थे।

यह भी पढ़ें: Game Changer Advance Booking: रिलीज से पहले गेमचेंजर ने कितने कमाए?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 08, 2025 10:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola