Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अक्सर शो की कास्ट पर नया अपडेट आता रहता है। वहीं खबरें थी कि शो को जुलाई में ऑन एयर किया जा रहा है। हालांकि अब शो के टेलीकास्ट में भी देरी आ गई है। बिग बॉस से जुड़े एक सॉर्स ने अपडेट्स शेयर की हैं। वहीं ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ पर भी बड़ा अपडेट मिला है। चलिए आपको भी बताते हैं ओटीटी पर क्या अपडेट है और ‘बिग बॉस 19’ कब शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025: सिंगल फादर की मिसाल हैं ये 5 बॉलीवुड सितारे, अकेले कर रहे बच्चों की परवरिश
कब शुरू होगा बिग बॉस 19?
बिग बॉस से जुड़े सॉर्स ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के अनुसार ‘बिग बॉस 19’ अब जुलाई में नहीं बल्कि अगस्त में शुरू किया जाएगा। अभी कुछ दिनों से ये बात जोरों-शोरों पर थी कि शो का 19वां सीजन जुलाई में ही आने वाला है, लेकिन अब शो के लवर्स को एक महीने और इंतजार करना पड़ेगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘बिग बॉस ओटीटी 4’ पर क्या अपडेट?
वहीं दूसरी ओर ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को लेकर भी बड़ा अपडेट मिला है। वहीं खबरें थी कि बिग बॉस ओटीटी कैंसिल होने जा रहा है। लेकिन अब ‘बिग बॉस ताजा खबर’ की लेटेस्ट अपडेट से ये फाइनल हो गया है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ कैंसिल हो गया है और उसके लिए फैंस को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अभी तक ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला है कि शो कब शुरू होगा?
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शो में इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच
‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो इस बार शो में इस बार काफी बड़ी-बड़ी हस्तियां देखने को मिलने वाली हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार शो में ममता कुलकर्णी, राज कुंद्रा, पूरव झा, राम कपूर, धीरज धूपर, मिक्की, फैजल शेख, गौरव तनेजा, कृष्णा श्रॉफ और अपूर्वा मखीजा नजर आने वाली हैं। हालांकि इन सेलेब्स ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी एक किस ने…’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना संग किसिंग सीन पर क्या बोले Dharmendra?