Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18: फिनाले वीक में सभी घरवाले नॉमिनेट, बिग बॉस ने पलटे समीकरण

Bigg Boss 18 Nominations: बिग बॉस 18 में फिनाले वीक में आकर सभी घरवाले नॉमिनेटेड हैं। 7 सदस्यों में से किन्हीं दो सदस्यों का सफर फिनाले से पहले ही खत्म होने वाला है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Nominations: फिनाले वीक में बिग बॉस ने घरवालों के समीकरण बदल दिए हैं। इस हफ्ते बेघर होने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। घरवालों की अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। आखिरी हफ्ते में आकर कड़ा मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। घर में फिलहाल 7 सदस्य हैं। वहीं किन्हीं दो सदस्य का सफर फिनाले से पहले ही खत्म हो जाएगा। यानी आखिरी हफ्ते में डबल एविक्शन होना तय है। वहीं वोटिंग लाइन्स भी आज यानी मंगलवार शाम पांच बजे तक ही खुली हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिरी मौजूदा समय में किसके घर से बेघर होने के ज्यादा चांस लग रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फिनाले से पहले Karanveer एक्सपोज, मीडिया के आरोपों ने किया पर्दाफाश

---विज्ञापन---

सातों सदस्य नॉमिनेट

चाहत पांडे के एविक्शन के बाद से अब घर में केवल सात सदस्य बचे हैं। इनमें चुम दरांग, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल और विवियन डीसेना शामिल हैं। अब सदस्यों के घर में बनाए समीकरण काम नहीं आएंगे क्योंकि बिग बॉस ने सातों कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया है। अब इनमें से दो सदस्यों का सफर फिनाले के करीब आकर खत्म होने वाला है। फिनाले में सिर्फ पांच ही सदस्य एंट्री करने वाले हैं।

---विज्ञापन---

कौन हो सकता है बेघर?

पॉपुलैरिटी के आधार पर देखा जाए तो शिल्पा शिरोडकर और ईशा सिंह बाकी सदस्यों के मुकाबले नीचे हैं। वहीं इन दोनों का गेम में योगदान भी बाकी पांच सदस्यों के मुकाबले कम है। इस वीक घर में डबल एविक्शन होना तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सात कंटेस्टेंट्स में से कौन फिनाले के इतने करीब आकर घर से बेघर हो जाएगा।

कब है फिनाले?

बता दें कि 19 जनवरी 2025 को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। बीते दिन बिग बॉस 18 की चमचमाती ट्रॉफी की एक झलक सामने आई है। मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किए एक प्रोमो में इसे रिवील कर दिया है। अब सात सदस्यों में से कौन इस चमचमाती ट्रॉफी का हकदार होता है इसे देखने के लिए बिग बॉस के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: स्विमसूट में Eisha-Chum, Rajat की फाड़ी शर्ट, शिल्पा को फेंका; पूल पार्टी का इनसाइड वीडियो

First published on: Jan 14, 2025 12:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola