Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 Promo: सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को लगाई फटकार, सुंबुल को बोला शालीन के लिए ऑब्सेस्ड

Bigg Boss Promo: ‘बिग बॉस 16’ धीरे-धीरे और दिलचस्प होता जा रहा है। अब इसके सभी कंटेस्टेंट्स खुलकर सामने आ रहे हैं। शो में प्यार वाला ट्राएंगल जैसे-तैसे चल रहा था, अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उसका अंत होने वाला है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रहें शालीन, टीना और सुंबुल […]

Bigg Boss 16 latest Promo
Bigg Boss 16 latest Promo

Bigg Boss Promo: ‘बिग बॉस 16’ धीरे-धीरे और दिलचस्प होता जा रहा है। अब इसके सभी कंटेस्टेंट्स खुलकर सामने आ रहे हैं। शो में प्यार वाला ट्राएंगल जैसे-तैसे चल रहा था, अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उसका अंत होने वाला है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रहें शालीन, टीना और सुंबुल की। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो जारी हुआ है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि शालीन को लेकर एक बार फिर टीना और सुंबुल में जंग छिड़ गई है।

शालीन के लिए ऑब्सेस्ड हो चुकी हैं सुंबुल

बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) का यह प्रोमो वीडियो आज शुक्रवार रात आने वाले शो की एक झलक है। जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान (Salman Khan) सुंबुल तौकीर की जमकर क्लास लेते हैं। सलमान ने सुम्बुल को कहा कि वो शालीन से ऑब्सेस्ड हो चुकी हैं, यह सुनकर टीना सलमान की बात पर हामी भरती हैं और कहती है- यस सर। सलमान आगे कहते हैं- और ये बात शालीन को भी पता है। इसपर शालीन न में सिर हिलाते हैं।

इसके बाद शालीन का अंदाज देखकर सलमान उनपर भड़क जाते हैं और कहते हैं- दिखाई नहीं दे रहा आपको ये। इसके बाद सुंबुल सलमान के सामने रोने लगती हैं और कहती हैं- नहीं सर, सुम्बुल हाथ जोड़कर कहती हैं- मुझे घर जाना है, सलमान खान फिर फटकार लगाते हैं और कहते हैं- चली जाओ.. रोका किसने है आपको।

एमसी स्टैन और शालीन को भी लगी फटकार

वहीं कलर्स टीवी ने एक और प्रोमो जारी किया है, जिसे देख दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। प्रोमो में सलमान स्टैन और शालीन को भी डांट लगाते हैं। शालीन कहते हैं- या तो स्टैन इस घर से जाएगा या फिर मैं जा रहा हूं। सलमान उनसे भी वही कहते हैं जो उन्होंने सुंबुल से कहा था। सलमान ने कहा- कोई आपको नहीं रोकेगा।

स्टैन को सलमान ने कहा कि यदि आप किसी को गाली देकर बात करते हैं तो फिर गाली सुनने की भी हिम्मत रखिए। इसपर स्टैन कहते हैं कि वह गलत थे। सलमान कहते हैं- क्या वह आपका वीडियो क्लिप उनकी अम्मी को भेज दें? वो भो देखें कि उनका बेटा क्या कर रहा है।

इस प्रोमो के बाद ऐसा लग रहा है कि शुक्रवार का वार बहुत ज्यादा मजेदार होने वाला है। इस शुक्रवार सलमान खान अपने स्टाइल में कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाएंगे।

First published on: Nov 18, 2022 02:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.