Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss से रातोंरात हिट हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स, बॉलीवुड में मिला बड़ा रोल

Bigg Boss Contestants in Bollywood: बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स शो से हिट होने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। आइए आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें बिग बॉस के बाद बॉलीवुड में पहचान मिली।

---विज्ञापन---

Bigg Boss Contestants in Bollywood: बिग बॉस के कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो रातोंरात हिट हो गए। वहीं बाद में इन कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड में भी बड़ा रोल ऑफर हुआ। इस लिस्ट में दिग्विजय राठी से लेकर शहनाज गिल तक इस लिस्ट में शामिल हैं। ये कंटेस्टेंट्स शो में काफी हिट हुए थे। कुछ को तो शो के होस्ट सलमान खान ने ही अपनी मूवी में रोल दिया। आइए आपको भी इस लिस्ट में शामिल 5 कंटेस्टेंट्स के नाम बताते हैं।

सना खान

बिग बॉस के सीजन 6 में सना खान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं शो में सलमान खान भी उनके ह्यूमर पर कईं बार हस्ते हुए भी दिखाई दिए थे। हालांकि इस सीजन की विनर उर्वशी ढोलकिया बनी थीं, लेकिन सना ने इस सीजन में उर्वशी से ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की थी। शो के बाद सलमान खान ने उन्हें अपनी मूवी ‘जय हो’ ऑफर की थी। ‘जय हो’ में उनका काफी धांसू किरदार था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा से नाम जुड़ने पर क्या बोले प्रतीक? कोरियोग्राफर संग वायरल हुई थी तस्वीर

---विज्ञापन---

गौहर खान

बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान भी शो से रातोंरात मशहूर हो गई थीं। उन्होंने शो में अपनी समझदारी और होशियारी से विनर की पोजीशन हासिल की। बिग बॉस में ऑडियंस को उनका नेचर काफी पसंद आया था। बिग बॉस के बाद गौहर ‘बेगम जान’ मूवी में दिखाई दी थीं। इस मूवी में उनका काफी धांसू रोल देखने को मिला था।

---विज्ञापन---

शहनाज गिल

बिग बॉस 13 काफी हिट सीजन माना जाता है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स शामिल थे। लेकिन जिसने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी वो शहनाज गिल ही थीं। शो में उनको काफी पसंद किया गया। वहीं शो के बाद उनका करियर काफी हिट हुआ। शो के बाद वो कई मूवीज में नजर आईं। उन्हें दिलजीत दोसांझ की मूवी हौसला रख में देखा गया। इस मूवी में उन्होंने काफी मजेदार किरदार निभाया था। वहीं सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी शहनाज गिल नजर आई थीं।

---विज्ञापन---

एजाज खान

बिग बॉस सीजन 14 में एजाज खान काफी हिट हुए थे। हालांकि शो से पहले भी वो तनु वेड्स मनु और जिला गाजियाबाद जैसी मूवीज में नजर आए थे। शो के बाद उन्होंने और ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी। साल 2023 में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी जवान में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

---विज्ञापन---

दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी ने बिग बॉस 18 में काफी सुर्खियां बटोरी। शो में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। शो में उनका अनफेयर एविक्शन खूब चर्चाओं में रहा। दिग्विजय भले ही शो ना जीत पाए हों लेकिन अब वो सोनू सूद की अपकमिंग मूवी ‘फतेह’ में नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: TV के टॉप 7 स्टार्स में छाया Bigg Boss, पहली 5 पोजीशन पर जमाया कब्जा

First published on: Jan 09, 2025 01:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola