Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

BHojpuri: इन भोजपुरी सितारों के गानों और एक्टिंग के कायल हैं लोग, देखें लिस्ट

BHojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के फिल्मों और गानों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह रहता है। आज के समय में भोजपुरी गाने दुनिया भर में सुनें जा रहे हैं। यही कारण है कि हिंदी सिनेमा के बाद भोजपुरी सिनेमा के पास सबसे ज्यादा दर्शकों का समूह है। इनकी संख्या तकरीबन 40 करोड़ के पार हैं। […]

Bhojpuri
Bhojpuri best singer list

BHojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के फिल्मों और गानों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह रहता है। आज के समय में भोजपुरी गाने दुनिया भर में सुनें जा रहे हैं। यही कारण है कि हिंदी सिनेमा के बाद भोजपुरी सिनेमा के पास सबसे ज्यादा दर्शकों का समूह है। इनकी संख्या तकरीबन 40 करोड़ के पार हैं। यहां हम आपको भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर, एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इनके गानों और फिल्मों को दर्शकों की ओर से भी खूब प्यार मिलता है। इन अभिनेत्रियों और अभिनेताओं ने अपने गायकी के बल पर सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त की हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बात हो और पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम न आए ये कैसे हो सकता है। पवन सिंह भोजपुरी गायक और फिल्म के सबसे चहेते अभिनेता हैं । भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कोई भी गाना रिलीज होते ही दर्शकों में जोश भर देता है। पवन सिंह ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके गानों को हर कोई पसंद करता है।

फैन फॉलोइंग के मामले में वो भोजपुरी के कई सितारों को टक्कर देते हैं। आज भी पवन सिंह के गाने लोगो को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। पवन सिंह ने अपने गाने से लोगों को दीवाना बना रखा है। उससे ज्यादा उनकी आवाज की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। पवन सिंह अपने फैंस के अंदर क्रेज बरकरार रखने के लिए समय समय पर नए-नए सॉन्ग लॉन्च करते रहते हैं।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सितारे बुलंदियों पर हैं। उन्हें किसी के पहचान की जरुरत नहीं हैं। वह अपनी आवाज के लिए सबसे जाने जाते हैं। उनका कोई भी गाना आ रहा हैं। तो वो तेजी से वायरल हो जाता है। उनके सॉन्ग रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं । उनके गाने को ऑडियंस से शानदार रिस्पांस भी मिलता हैं.। खेसारी लाल यादव के गाने पर फैन्स आज भी झूमते नजर आते हैं । खेसारी लाल यादव के गानों का फैन्स आज इंतजार करते हैं ।

अरविंद अकेला उर्फ कल्लू

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर हैं। अरविंद अकेला कल्लू अपनी गायकी से एक अलग पहचान बनाई है। इनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा जाता है। बता दें कि अरविंद को बचपन से ही गायकी की शौक था और इन्होंने बहुत कम उम्र में गायकी में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। भोजपुरी फैंस उनके गानों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं । उनकी आवाज के दिवाने करोड़ों  में हैं ।

दिनेश लाल यादव निरहुआ

भोजपुरी सिनेमा के सम्राट और स्टार हीरो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) अपने धमाकेदार किरेदार के दम पर उन्होने भोजपुरी इंडस्ट्री, फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनको लोग भोजपुरी का सलमान कहते हैं। इनके करियर की शुरुआत गायकी इंडस्ट्री से हुई थी। दिनेश लाल एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे और लाजवाब गायक भी हैं। इनके गायकी का पूरा भोजपुरिया समाज पागल है।

प्रदीप पांडे चिंटू

प्रदीप पाण्डेय (Pradeep Pandey) एक फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों और गानों के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप पांडे ने अपनी करियर की शुरुआत गायकी से की थी। प्रदीप पांडे ने बहुत से सुपरहिट गानें गाए हैं । उसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया। प्रदीप पांडे की फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है।

ये भी देखें

अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह (Akshra Singh) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग इनके गाने और एक्टिंग के दीवाने हैं। अक्षरा सिंह की गाने लॉन्च होते ही दर्शकों के बीच छा जाता है। अक्षरा सिंह के गाने सुनकर फैंस खुशी से खिलखिला उठते हैं। अक्षरा लगातार अपने नए गानों से फैंस के क्रेज को बढ़ाते रहती हैं। अक्षरा सिंह अनेकों भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के एक्टिंग के लोग कायल हैं। एक्ट्रेस अपने रोल को बखूबी निभाती हैं। इनके फैन फॉलोविंग भी बड़ी है। फैंस इनके नए फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ये भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। वहीं आम्रपाली दुबे भी फैन्स के बीच खुद को लेकर क्रेज बरकरार रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। आम्रपाली दुबे ने बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में ख़ास पहचान बनाई है।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Oct 21, 2022 04:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.