Khesari Lal New Song: भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक नया गाना ‘तबला’ (Tabla) रिलीज हुआ है। जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में खेसारी लाल के साथ हॉट डांसर नम्रता मल्ला (Namrita Malla) परफॉर्म कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने डांस से लोगों को घायल कर दिया है।
‘तबला’ गाना ने मचाया तहलका
खेसारी लाल के ‘तबला’ गाने का वीडियो सारेगामा हम भोजपुरी (Saregama Hum Bhojpuri) के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नम्रता मल्ला कोठेवाली के लुक में हैं और खेसारी भी वहां मौजूद हैं। उनके साथ वो जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। दोनों ही कलाकारों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। वीडियो में सभी कलाकार व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं।
लोग ठुमका लगाने पर मजबूर
इस गाने (Khesari Lal Yadav Tabla song) को सुनने के बाद लोग ठुमके लगाने पर मजबूर हो जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपका मूड भी किसी वजह से ऑफ है तो ये गाना आपमें जोश से भर देगा। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना रिलीज होते ही आग की तरह फैल गया और महज 4 घंटों में यह 1 मिलियन व्यूज को पार कर गया। लोग खेसारी लाल और एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का जमकर तारीफ कर रहे हैं।
तबला गाने को डीके दीवाना ने लिखा है
बता दें कि इस मुजरा स्पेशल गाने को खेसारी लाल यादव ने फीमेल सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ मिलकर गाया है। दोनों ही सिंगर्स ने अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा इस गाने को डीके दीवाना ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। वहीं, वीडियो को सूरज कटोच ने डायरेक्ट किया है। एडिटर पी. शुभम बाबू और श्रीकांत हैं। आर्ट डायरेक्टर पुनीत कपूर हैं। कोरियोग्राफर गीता तमता हैं।
पवन सिंह के साथ भी धमाल मचा चुकी हैं नम्रता मल्ला
आपको बता दें कि नम्रता मल्ला इससे पहले भोजपुरी के दमदार सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ ‘लाल घाघरा’ (Laal Ghaghra) गाने में नजर आई थीं। इसमें दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। उनके इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। पवन सिंह के इस गाने को हर किसी ने पसंद किया था। इसके बाद से एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है।