---विज्ञापन---

बॉयफ्रैंड निक के साथ कोजी होती दिखीं प्रियंका, इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो, देखिए

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी […]

Edited By : | Updated: Aug 5, 2018 10:44
Share :


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी को ही बताया गया। अब लीजिए इन दिनों ये दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो आया है। इसमें ये दोनों एक दूसरे से रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों किसी रेस्टोरेंट में कोजी होते हुए दिख रहे है। इंटरनेट पर ये वीडियो आग की तरह फैला हुआ है। 

लोग इस वीडियो को जमकर देख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका का एक और वीडियो आया था। वीडियो में प्रियंका निक के साथ सिंगापुर एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आई थी। दरअसल आने वाली आज ही निकल जोनस हाईपरप्ले में परफॉर्म करने वाले हैं। इसलिए निक प्रियंका को भी अपने साथ अपने कॉन्सर्ट में लेकर गए हैं। 

इससे पहले भी प्रियंका निक के कॉन्सर्ट में जा चुकी हैं। बीतें दिनों ही खबर आई है कि दोनों इंगेजमेंट कर चुके हैं। प्रियंका की सगाई पर दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है।

कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर लेंगे। वहीं ये भी कहा गया है कि, 16 सितंबर को ही शादी कर लेंगे। खैर अब जो भी हो देखना ये है कि आखिर कब दोनों शादी के बंधन में बंधते हैं।

First published on: Aug 05, 2018 10:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.