---विज्ञापन---

प्रियंका तो निक से शादी करना चाहती हैं लेकिन घरवालों ने ‘महादेव’ को पसंद किया था !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और बॉयफ्रैंड निक जोनस के अफेयर को लेकर काफी दिनों से है। पिछले दिनों ही प्रियंका निक को लेकर मुंबई आई। जिसके बाद निक ने प्रियंक की मम्मी मधू चोपड़ा से मुलाकात की। बाद में प्रियंका बहन परिणीति चोपड़ा और फैमिली के साथ निक को लेकर […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और बॉयफ्रैंड निक जोनस के अफेयर को लेकर काफी दिनों से है। पिछले दिनों ही प्रियंका निक को लेकर मुंबई आई। जिसके बाद निक ने प्रियंक की मम्मी मधू चोपड़ा से मुलाकात की। बाद में प्रियंका बहन परिणीति चोपड़ा और फैमिली के साथ निक को लेकर गोवा गईं। जहां दोनों ने वेकेशन मनाया। प्रियंका की फैमिली को भी निक पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका की मौसी को एक टीवी एक्टर पसंद था जिससे वो प्रियंका की शादी करवाना चाहती थी। काफी वक्त पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मौसी चाहती है कि उनकी शादी टीवी एक्टर मोहित रैना से हो जाए। क्योंकि मोहित उस वक्त सीरियल महादेव में नजर आते थे। उनकी मौसी को लगता था कि मोहित बहुत ही सुंदर, सुशील और संस्कारी है। अब सीरियल देवों के देव महादेव के जरिए मोहित की इमेज वाकई ऐसी बन गई थी। 

जिससे वो लोगों के दिलों में उतर गए थे। अब ये खबर सुनकर मौनी रॉय का क्या होगा ये तो मौनी ही बता सकती है। खैर इस वक्त की बात करें तो प्रियंका निक को डेट कर रही है। हाल ही में उन्होने अपना बर्थडे भी उन्ही के साथ मनाया है। प्रियंका जल्द ही फिल्म भारत से कमबैक कर रही है।

First published on: Jul 20, 2018 11:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.