Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में विवेक ओबेरॉय ने मारी एंट्री, पोस्टर जारी

Bollywood News In Hindi: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज कल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) की स्टार कास्ट को लेकर हर दिन नया खुलासा कर रहे हैं।अब उनके वेब सीरीज में एक नया नाम जुड़ा […]

Bollywood News In Hindi: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज कल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) की स्टार कास्ट को लेकर हर दिन नया खुलासा कर रहे हैं।अब उनके वेब सीरीज में एक नया नाम जुड़ा है।

 

और पढ़िएपुलिसवाले के लुक में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा की पहली झलक

 

हाल ही फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने विवेक ओबेरॉय को लेकर बड़ा ऐलान किया है।रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर जारी किया है जिसमें हाथों में बंधूक थामे, पुलिस की वर्दी पहने विवेक काफी टफ लुक में नज़र आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मिलिए हमारे स्क्वॉयड के सबसे सीनियर ऑफिसर से। स्वागत है विवेक।’

रोहित को पोस्ट पर कमेंट करते हुए विवेक ने उन्हें शुक्रियाअदा किया है। विवेक ने लिखा,’शुक्रिया मेरे भाई! हर पल को बेहद प्यार कर रहा हूं। अपने 20 सालों में मैंने इस स्केल पर ना कोई एक्शन फिल्म देखी ना की। आप मास्टर हो। ‘

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। अक्सर पुलिस और क्राइम बेस्ड फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी इस बार वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार रोहित क्या नया लेकर आते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 26, 2022 04:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.