---विज्ञापन---

Haryanvi Dance Video: सुनीता बेबी ने लचकाई कमरिया, बुजुर्गों का भी फिसला दिल

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर और सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। सुनीता बेबी आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। सुनीता बेबी के लटके-झटको के फैंस दीवाने हैं। यही वजह से ही सुनीता बेबी के गाने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 13, 2022 17:55
Share :

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर और सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। सुनीता बेबी आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। सुनीता बेबी के लटके-झटको के फैंस दीवाने हैं। यही वजह से ही सुनीता बेबी के गाने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते है। सुनीता बेबी के डांस को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है।

सुनीता बेबी के ठुमकों के लोग हुए दीवाने

सुनीता बेबी को दूसरी हरियाणवी क्वीन भी कहा जाता हैं। उनके डांस वीडियो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सुनीता बेबी जिस गाने पर डांस कर रही हैं उस गाने का नाम ‘मस्त भरोटा’ (Mast Bharota) है जिसमें वो गुलाबी रंग का सूट पहनकर कहर बरपाती नजर आ रही हैं। डांसर के ठुमके लोगों को उनका दीवाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उनके डांस स्टेप को कॉपी कर रहे हैं। सुनीता बेबी के डांस को देख लोग उनके वीडियोज भी बन रहे हैं और उसपर रील्स भी बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सुनीता बेबी के हैं जबरदस्त फैन फॉलोइंग

सुनीता बेबी का ये स्टेज शो हर तरफ छाया हुआ है जिसे लोग सर्च कर करके देख रहे हैं। इस वीडियो की बात करें तो अब तक सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। यही वजह हैं कि आज सुनीता बेबी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके वीडियोज का फैंस को हर पल बेसब्री से इंतजार रहता है। इतनी ही नहीं वो अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने हैं।

First published on: Sep 13, 2022 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.