---विज्ञापन---

भूल भुलैया 2 से सामने आया तब्बू का फर्स्ट लुक, खौफनाक अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया था। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है जिसमे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन नदजर आ रहे हैं। हाल ही में इस […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया था। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है जिसमे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन नदजर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया था। इसी बीच अब इस फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू ने हाल ही में अपनी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है।

तब्बू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी डरी और खौफ से भरी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में तब्बू के पीछे एक आइना दिख रहा है, जिसमें एक काली परछाई के बाल उड़ते दिख रहे हैं। शेयर किए गए इस भयानक वीडियो को देख दर्शक की खौफ खा रहे हैं।

 

और पढ़िएअक्षय कुमार से पहले इन सितारों को भी सोशल मीडिया पर किया गया था ट्रोल, देखें लिस्ट

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, एक शैतान या एक परी? या बीच में कहीं…! इस सवाल के साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। इससे पहले बीते दिन अभिनेत्री कियारा आडवानी ने भी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। एक्ट्रेस ने भी अपना लुक रिलीव करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। कियारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह काफी डरी और सहमी दिखाई दी।

भूल भुलैया 2 साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है और इसके सह-निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मुराद खेतानी और अंजुम खेतानी हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। भूल भुलैया 2 साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन फिर कोरोना की वजह से रिलीज को टाल दिया गया।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Apr 22, 2022 01:35 PM