---विज्ञापन---

Sonam Kapoor Pregnant : न्यूबॉर्न बेबी के साथ अस्पताल के बेड पर नजर आईं सोनम कपूर, जानें इस तस्वीर का सच

Sonam Kapoor Pregnant: बॉलीवुड में इन दिनों के बाद एक एक्ट्रेस गुड न्यूज दे रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने मां बनने की खबर शेयर की थी। वहीं आलिया भट्ट से पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने मार्च में फैंस संग गुड न्यूज शेयर की थी। इन दिनों […]

Sonam Kapoor Pregnant: बॉलीवुड में इन दिनों के बाद एक एक्ट्रेस गुड न्यूज दे रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने मां बनने की खबर शेयर की थी। वहीं आलिया भट्ट से पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने मार्च में फैंस संग गुड न्यूज शेयर की थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज हैं और पति संग लंदन वाले घर में रह रही है। बीते दिनों खबरें आई थी कि एक्ट्रेस जल्द मुंबई में आने वाली है, लेकिन इसी बीच अब एक्ट्रेस की एक तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए।

दरअसल, वायरल इस तस्वीर में सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnant) हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस तस्वीर में सोनम कपूर के साथ एक बेबी भी दिखाई दे रहा है। इस फोटो को देखने के बाद सबका एक ही सवाल है कि क्या एक्ट्रेस की डिलीवरी भी हो गई? और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। अरे अरे रुकिए जरा इससे पहले आप कुछ और सवाल सोचे तो हम आपको इस फोटो का सच बता देते हैं। बच्चे के साथ वायरल हो रही सोनम की इस फोटो का E24 ने निकाल लिया है।

दरअसल, ये तस्वीर बिल्कुल फेक हैं और ये एक तरह का फोटोशॉप है। सोनम की ये फोटो एडिट की हुई है और एक दूसरी तस्वीर से जोड़ दी गई है। इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है। अभी सोनम कपूर ने अपने होने वाले बच्चे को जन्म नहीं दिया है। बता दें सोनम कपूर की डिलिवरी डेट अगस्त की है। जी हां बीते दिनों खबरें थी कि सोनम कपूर अगस्त में अपने बच्चे को जन्म देगी।

कुछ ही देर पहले सोनम कपूर ने पति आनंद संग एक फोटो शेयर की है जिसमे उन्होंने बताया है कि वो उन्हें मिस कर रही है। सोनम ने फोटो शेयर कर लिखा- ‘अपने पसंदीदा इंसान को याद कर रही हूं’। सोनम की इस फोटो पर पति आनंद ने भी कमेंट कर सोनम को सबसे प्यारा बताया. आनंद ने लिखा- ‘सबसे प्यारा क्यूटी पाई’।

आपको बता दें सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट मार्च 2022 में की थी। उसके बाद से ही सोनम अपना बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो सोशल मीडिया में फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। सोनम प्रेग्नेंसीहुड के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं, अभी उनकी डिलीवरी को टाइम है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम फिलहाल ब्रेक पर हैं लेकिन उनके खाते में अभी फिल्म ब्लाइंड है, जिसमें वो पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे के साथ नजर आएंगी। डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करेंगी।

First published on: Jul 11, 2022 11:30 AM