---विज्ञापन---

Rajma Chaat Recipe: प्रोटीन युक्त राजमा चाट खाकर करें दिन की शुरुआत, मिनटों में होती है तैयार

Rajma Chaat Recipe: राजमा की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लेकिन आज हम आपको राजमा चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ प्रोटीन युक्त हेल्दी खाना चाहते हैं तो भी राजमा चाट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये आपकी कमजोर […]

Rajma Chaat Recipe, Healthy Breakfast Recipe, Chaat Recipe, Rajma Recipe

Rajma Chaat Recipe: राजमा की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लेकिन आज हम आपको राजमा चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ प्रोटीन युक्त हेल्दी खाना चाहते हैं तो भी राजमा चाट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मददगार है।

दिन की शुरुआत टेस्टी और हेल्दी राजमा चाट से की जाए तो पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है। राजमा में फाइबर की प्रचुरता होती है जिसकी वजह से इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख का एहसास कम होता है। आज हम आपको राजमा चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

राजमा चाट बनाने के लिए सामग्री Rajma Chaat Recipe

2 कप उबले हुए राजमा
2 से 3 उबले हुए आलू
1/2 कप उबले हुए छोले
हरी धनिया पत्ती कटी
काली मिर्च पाउडर
2 प्याज
2-3 हरी मिर्च कटी
टमाटर – 1
1 नींबू
चाट मसाला
काला नमक
नमक (स्वादानुसार)

राजमा चाट बनाने की रेसिपी

राजमा चाट बनाने के लिए आपको पहले राजमा और छोले को साफ करके रातभर पानी में भिगो दें।
अगली सुबह राजमा, छोले और आलू को कुकर में पानी डालकर 4 से 5 सीटियां आने तक उबाल लें।
अब इन्हें ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकालकर रख लें। जब तक आप आगे की तैयारी कर लें।
आप एक बाउल में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें, और आलू छीलकर काट लें।
इसके बाद राजमा और छोले भी आप बाउल में डाल लें, आप चाहें तो इन्हें थोड़ा मैश कर सकते हैं।
अब आप इस बाउल में प्याज-टमाटर भी डाल लें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
इसके बाद आप इसमें चाट मसाला, काला नमक और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब आप ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें।
लो तैयार है आपकी प्रोटीन से भरपूर राजमा चाट, आप इसे अब सर्व करें।

First published on: May 27, 2023 11:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.