Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Salman Khan At Airport: भारी सिक्योरिटी के बीच सलमान खान ने बच्चे को लगाया गले, इस अंदाज पर फिदा हो गए फैंस

Salman Khan At Airport: सलमान खान को लोग यूं ही भाईजान नहीं कहते हैं। उन्होंने अपनी दरियादिली के कई ऐसे उदाहरण सेट किए हैं जिसे देख फैंस उन्हें भाईजान कहने को मजबूर हो जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एयरपोर्ट […]

Edited By : Shivani Misra | Updated: May 25, 2023 17:20
Share :

Salman Khan At Airport: सलमान खान को लोग यूं ही भाईजान नहीं कहते हैं। उन्होंने अपनी दरियादिली के कई ऐसे उदाहरण सेट किए हैं जिसे देख फैंस उन्हें भाईजान कहने को मजबूर हो जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एयरपोर्ट पर एक बच्चे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। फैंस उनका ये वीडियो देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान (Salman Khan At Airport)

दबंग खान, सलमान खान सिर्फ अपने दबंग स्टाइल के लिए ही नहीं बल्कि अपने नेक दिल के लिए भी कई बार खबरों में आ चुके हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वे एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।  सलमान अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी वे भयंकर सिक्योरिटी के बीच हैं।

फैन पर पड़ी भाईजान की नजर

इसी बीच उनकी नजर एक बच्चे पर पड़ती है जो उनका जबरदस्त फैन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसे पास बुलाए बिना रह नहीं पाते हैं। वहीं बच्चा भी अपने फेवरेट स्टार से मिलने के लिए दौड़ता हुआ भाईजान के गले लगता हुआ नजर आता है। इस दौरान सलमान खान के चेहरे पर भी एक बड़ी मुस्कान देखने को मिलती है। दोनों का ये वीडियो पैप ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

दिल को छू गया सलमान का अंदाज

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सलमान खान अपने फैन से मिलते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। जैसे ही सलमान ने उस बच्चे को गले लगाया, पैप ने ढेर सारी फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अब ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो देख जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर ने लिखा, टाइगर हमेशा तैयार है। दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर सलमान खान, आप बेहतरीन हैं। आपका स्टाइल और दिल दोनों ही बेहद प्यारे हैं।

First published on: May 25, 2023 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.