---विज्ञापन---

डायरेक्टर की पार्टी में साथ दिखे अनन्या पांडे-आदित्य कपूर, सामने आया Video

Ananya Pandey And Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने अफेयर की खबरों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों को डायरेक्टर कारण जोहर की पार्टी में एक साथ देखा गया। दरअसल कारण जोहर ने अपने घर पर पार्टी राखी थी जिसमें बॉलीवुड […]

Ananya Pandey And Aditya Roy Kapoor

Ananya Pandey And Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने अफेयर की खबरों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों को डायरेक्टर कारण जोहर की पार्टी में एक साथ देखा गया। दरअसल कारण जोहर ने अपने घर पर पार्टी राखी थी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इसी दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय को पार्टी से बाहर आते हुए एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ ट्विनिंग भी की हुई थी। करण की पार्टी में कपल ब्लैक कलर के ऑउटफिट में पहुंचे थे।

पार्टी में नजर आए ये सेलेब्स (Ananya Pandey And Aditya Roy Kapoor)

कारण जोहर की पार्टी में अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित धवन, आरती शेट्टी समेत कई स्टार्स शामिल हुए। वहीं डारेक्टर की पार्टी में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे हुए थे। अनन्या और आदित्य को पार्टी के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि इसके बाद दोनों अलग-अलग गाड़ी में बैठकर अपने-अपने घर के लिए निकल गए।

अनन्या और आदित्य ने की ट्विनिंग 

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या गाड़ी की सीट पर बैठी हुई हैं और दूसरी तरफ आदित्य रॉय कपूर फोन पर बात कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में दिखाई दीं तो वहीं आदित्य ने भी ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

अफेयर की खबरों ने पकड़ा जोर

अक्सर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देखा जाता है लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुल के बात नहीं की। कपल की अफेयर की खबरें कई बार सामने आती रहती हैं। अब करण जोहर की पार्टी में एक साथ नजर आने के बाद दोनों की अफेयर की खबरों को और हवा मिल गई है।

First published on: May 09, 2023 02:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.