---विज्ञापन---

FIR Against Adil Khan: आदिल खान की बढ़ी मुश्किलें! राखी सावंत के बाद ईरानी छात्रा ने दर्ज कराई FIR

FIR Against Adil Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत के हस्बैंड आदिल खान दुर्रानी की मुस्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ही राखी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की हुई है जिसमे उन्होंने अपने पति पर मार पिट और धोखा धड़ी के आरोप लगाए हैं। वहीं, अब आदिल खान के खिलाफ दुष्कर्म […]

FIR Against Adil Khan
FIR Against Adil Khan

FIR Against Adil Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत के हस्बैंड आदिल खान दुर्रानी की मुस्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ही राखी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की हुई है जिसमे उन्होंने अपने पति पर मार पिट और धोखा धड़ी के आरोप लगाए हैं। वहीं, अब आदिल खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की खबर भी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक स्टूडेंट ने आदिल पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

ईरानी छात्रा ने दर्ज कराई एफआईआर (FIR Against Adil Khan)

बता दें राखी सावंत के पति आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई है। राखी के पति आदिल के खिलाफ ईरान की एक छात्रा ने मैसूर के थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है। आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: राखी सावंत के आरोपों पर आजीवन जेल जाएंगे आदिल! लगी धारा 498a और 377

जानकारी के मुताबिक छात्रा मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी पढ़ने के लिए इंडिया आई थी, तब वह आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी, जिसका मालिक आदिल खान था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। लड़की की शिकायत के मुताबिक आदिल खान दुर्रानी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया था।

शिकायत में ईरानी की छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आदिल ने उसे शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया। जानकारी के अनुसार लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और ये कहा कि उसके जैसी और लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध है।

ये भी पढ़ें:कियारा को एयरपोर्ट पर करना पड़ा पति सिद्धार्थ का इंतजार, देखें वीडियो

लड़की ने धमकी देने का भी लागाया आरोप

दरअसल, जब ईरानी लड़की ने आदिल को धमकी देते हुए ये कहा कि वो पुलिस में शिकयत दर्ज करने जा रही हैं, तो आदिल खान ने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से उस लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजी। लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को दोनों नंबर भी दिए हैं। इसके साथ ही आदिल पर ये भी आरोप है कि उसने लड़की को धमकाया था और कहा था कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी भेज देगा। आदिल ने लड़की को ये भी धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Feb 12, 2023 02:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.