Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

फरहान अख्तर ने शक्ति कपूर को हैप्पी फादर्स डे कहा, क्या है ये माजरा ?

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की नजदीकी एक बार फिर ट्विटर पर साफ नजर आई।  श्रद्धा कपूर के ज़रिए फरहान ने उनके पापा शक्ति कपूर को भेजा फादर्स  डे पर स्पेशल मैसेज। फरहान ने श्रद्धा के पापा को विश किया तो इससे श्रद्धा बहुत खुश हुई। https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/876362541378797569   https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/876378838300798980   श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के […]

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की नजदीकी एक बार फिर ट्विटर पर साफ नजर आई।  श्रद्धा कपूर के ज़रिए फरहान ने उनके पापा शक्ति कपूर को भेजा फादर्स  डे पर स्पेशल मैसेज। फरहान ने श्रद्धा के पापा को विश किया तो इससे श्रद्धा बहुत खुश हुई। https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/876362541378797569   https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/876378838300798980   श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के रिलेशन की खबरें आती रहती हैं। फरहान ने कुछ दिनों पहले ही पत्नी अधुना से तलाक ले लिया था, जिसके बाद से ऐसी खबरें आ रही थीं कि फरहान और श्रद्धा अपने रिलेशन को एक स्टेप और आगे बढ़ाने वाले हैं। लेकिन श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर ने इन सभी खबरों को गलत बताया। अभी कुछ दिनों से श्रद्धा और फरहान को साथ नहीं देखा जा रहा था, जिसके बाद से ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब हाल ही में कुछ ऐसा सामने आया है जिसके बाद से दोनों के रिलेशन की खबरें फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में श्रद्धा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हसीना’ का टीजर ट्वीट किया था और सबसे पहले फरहान ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी। फरहान के इस ट्वीट पर श्रद्धा ने तुरंत रिप्लाई करते हुए लव इमोजी ट्वीट की। जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच जरूर कुछ तो है। https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/875952905534062592 बता दें कि हाल ही में आए ‘हसीना’ के टीजर में श्रद्धा अपने अब तक से सबसे अलग रोल में दिख रही हैं। ट्रेलर में जबरदस्त लाइन ‘अट्ठासी केस दर्ज पर कोर्ट में हाजरी सिर्फ एक बार’ भी कही गई है।

First published on: Jun 19, 2017 04:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.