---विज्ञापन---

अनिल कपूर ने बेटी सोनम को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यार भरा नोट

Sonam Kapoor B’day Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Birthday) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर करती रहती है जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। सोनम कपूर के फैंस आप रिश्तेदार आज […]

Sonam Kapoor B’day Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Birthday) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर करती रहती है जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। सोनम कपूर के फैंस आप रिश्तेदार आज उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और अब उनके पिता और दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी बेटी को विश किया है।

अनिल कपूर (Anil Kapoor Wish Sonam) ने सोनम कपूर की खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। अनिल कपूर ने बेटी के लिए एक कैप्शन में लिखा कि, ‘गर इस साल कुछ ऐसा हैं कि आपके साथ आपका बर्थडे नहीं मना पाउंगा तो ये उम्मीद है कि अगली बार जब हम आपको देखेंगे तो हम अपने नाती को अपनी बाहों में पकड़ने के बहुत करीब होंगे’ इसी के साथ आगे लिखा कि, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेटी!

 

और पढ़िए –  Virat-Anushka: पति विराट कोहली संग वेकेशन पर गईं अनुष्का शर्मा, फैंस बोले- कहां है वामिका

 

 

और पढ़िएSonam Kapoor B’Day: कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं सोनम कपूर, इस शख्स के कारण शुरू हुआ फिल्मी सफर+

 

 

आगे लिखा कि, ‘हम आपको, आनंद और हमारे नन्हे प्रिंसेस को जल्द देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।’ बता दें अनिल कपूर (Anil Kapoor) नाना बनने के लिए काफी बेकरार है और वो जल्द ही अपने नाती को गोद में खिलाने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जब सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तभी से अनिल कपूर नाना बनने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं सोनम कपूर के करियर की बात करें तो, सोनम कपूर ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और वो अपने फैंशन आइकन को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। कुछ दिन पहले ये बात सामने आई थी कि क्या सोनम मां बनने के बाद फिल्मों में काम करेंगी। इसपर अनील कपूर ने कहा था कि वो जरूर काम करेंगी।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 09, 2022 03:06 PM