---विज्ञापन---

इंग्लैंड के फेमस सिंगर गेरी मार्सडेन का हुआ निधन

इंग्लैंड के फेमस सिंगर गेरी मार्सडेन (Gerry Marsden) का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने इंग्लैंड के मर्सीसाइड में अंतिम सांस ली। गेरी को लिवरपूल फुटबॉल क्लब के एंथम यू विल नेवर वॉक अलोन (You’ll Never Walk Alone) के लिए जाना जाता है।  गेरी के करीबी पीट प्राइस ने इस खबर […]

इंग्लैंड के फेमस सिंगर गेरी मार्सडेन (Gerry Marsden) का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने इंग्लैंड के मर्सीसाइड में अंतिम सांस ली। गेरी को लिवरपूल फुटबॉल क्लब के एंथम यू विल नेवर वॉक अलोन (You’ll Never Walk Alone) के लिए जाना जाता है। 

गेरी के करीबी पीट प्राइस ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरा मन बहुत भारी है। परिवार से बात करने के बाद मैं यहां आपको बताने के लिए हूं कि दिग्गज गेरी मार्सडन का दिल में इंफेक्शन की वजह से निधन हो गया। यह बेहद दुखद है। दुनिया से सारा प्यार उन्हें भेजना। आप कभी अकेले नहीं चलेंगे।‘

एक शानदार संगीत करियर में गेरी गायक होने के साथ साथ गीतकार भी थे। बता दें कि गेरी एंड द पेसमेकर्स दुनिया के प्रमुख बैंड में से एक रह चुका है, जिसकी रैंकिंग बीटल्स से ठीक पीछे थी।  उन्होंने हाउ डू यू डू इट? से डेब्यू किया था। जो कि इंग्लैंड में चार्ट्स में पहले नंबर पर रहा था। आपको बता दें  गेरी मार्सडन एक शानदार संगीत करियर में गेरी गायक होने के साथ साथ गीतकार भी थे। उन्होंने बैंड के लिए आई एम द वन, इट्स गोना बी आल राइट और फेरी क्रॉस द मर्सी जैसे गीत लिखे। 

First published on: Jan 04, 2021 04:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.