Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

VIDEO- मेट गाला में ‘चोली के पीछे क्या है’ पर दोस्त ईशा अंबानी संग थिरकी प्रियंका, की जमकर मस्ती

हाल ही में मेट गाला 2019 हुआ है। हॉलीवुड इस चर्चित रेड कार्पेट शो में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की है। वहीं इसमें इंडिया की दो बड़ी एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण औऱ प्रियंका चोपड़ा भी गईं थी। प्रियंका यहां अपने पति निक जोनस के साथ गईं थी। इसके अलावा ईशा अंबानी ने भी रेड कार्पेट […]

Edited By : | Updated: May 8, 2019 10:46
Share :


हाल ही में मेट गाला 2019 हुआ है। हॉलीवुड इस चर्चित रेड कार्पेट शो में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की है। वहीं इसमें इंडिया की दो बड़ी एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण औऱ प्रियंका चोपड़ा भी गईं थी। प्रियंका यहां अपने पति निक जोनस के साथ गईं थी। इसके अलावा ईशा अंबानी ने भी रेड कार्पेट पर वॉक किया। साथ ही नताशा पूनावाला भी इस मेगा इवेंट में शामिल हुईं थी। सब जानते हैं कि ईशा और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे की पक्की दोस्त हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती हैं। मेट गाला में भी इन दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती की है। हाल ही में एक वीडियो सामने आय़ा है। 

इस वीडियो में ईशा और प्रियंका की मस्ती साफ देखी जा सकती है। वीडियो में दोनों ही चोली के पीछे क्या है पर डांस कर रही हैं खूब मस्ती कर रही है। दरअसल वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रियंका से कोई कहता है कि, बहुत हुआ स्टाइल, अब कुछ बॉलीवुड अंदाज में होना चाह‍िए। इसके बाद देसी गर्ल धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का गाना चोली के पीछे क्या है गुनगुनाने लगती हैं।

 प्र‍ियंका ने इस गाने को थोड़ा गाया और फिर कहा कि, इस ड्रेस में डांस… ओके ये देखो। प्रियंका फिर गाने पर थिरकने लगती हैं। इसके बाद ही पीसी के पीछे चल रहीं ईशा से भी यही सवाल पूछा जाता है कि ईशा, चोली के पीछे क्या है। तो वो कहती हैं कि, मुझे नहीं पता। इस पर तुरंत ही कहती हैं कि, चोली के पीछे दिल है मेरा। 

फिर ईशा भी इसमें हां में हां मिलाती हैं। दोनों का ये मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों की ही दोस्ती वीडियो में साफ नजर आ रही है। वहीं इसके अलावा बात करें अगर प्रियंका की तो वो अपनी ड्रेस के चलते काफी ट्रोल हुई हैं। उनकी ड्रेस का काफी मजाक बनाया गया है। वहीं दीपिका के गाउन की काफी तारीफ हुई है।

First published on: May 08, 2019 10:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.