---विज्ञापन---

अब्बास-मस्तान ने राम चरण को लेकर फिल्म बनाने की जताई इच्छा, ट्वीट कर कही ये बात

Tollywood News: एस.एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा हैं। इस फिल्म ने 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। आरआरआर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के बाद से राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फैन फॉलोइंग पहले से […]

Tollywood News: एस.एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा हैं। इस फिल्म ने 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। आरआरआर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के बाद से राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फैन फॉलोइंग पहले से गई गुना ज्यादा बढ गई है। वहीं फिल्म के लीड एक्टर्स को भी ग्लोबल लेवल पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस बीच अब एक बड़ी खबर आई है जिसे सुनकर सिनेमा की दुनिया में हलचल तेज हो गई है।

हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक अब्बास-मस्तान (Abbas Mustan) की जोड़ी ने अभिनेता को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘डियर रामचरण कल शाम आपसे मिलकर खुशी हुई… आशा है कि हम एक साथ काम करेंगे..आरआरआर की सुपर सक्सेज पर हमारी शुभकामनाएं, stay blessed always.’ मस्तान के इस ट्वीट पर लोगों ने उनका समर्थन किया। यूजर्स ने अब्बास-मस्तान के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ आप राम चरण को बाजीगर जैसी फिल्म में शाहरुख का किरदार दो’।

इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वो राम चरण को सुल्तान जैसे किरदार में देखना चाहते हैं।  डायरेक्टर  अब्बास-मस्तान के एक ट्वीट पर लोग जमकर रिट्वीट कर रहे है। हिंदी फिल्म के निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान बॉलीवुड में कई सुपरहिट के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘मशीन’, ‘हमराज’, ‘रेस’, ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। अब्बास-मस्तान हाल ही में  मुंबई में आयोजित ‘आरआरआर’ की सक्सेज पार्टी में भी शामिल हुए जिनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

हालांकि अब्बास-मस्तान के इस पोस्ट पर अभी तक राम चरण ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं लेकिन फैंस उनका जवाब जानने के लिए बेकरार है। आपको बता दें, राम चरण (Ram Charan) फिल्म आरआरआर के बाद से एक दमदार एक्टर बनकर सामने आए है और अब उनके पास कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर है। वहीं रामचरण जल्द ही पिता और मेगास्टार चिरंजीवी के साथ  ‘आचार्य’ (Acharya) में नजर आएंगे जो कि 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

First published on: Apr 08, 2022 12:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.